एक्सप्लोरर

Facial Acupuncture: चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ कई समस्याओं का समाधान है छोटी सी ‘सुई’

Health Tips: फेशियल एक्यूपंक्चर एक प्राकृतिक इलाज है, जिसमें चेहरे पर छोटी सुई चुभोकर कई समस्याओं का समाधान किया जाता है. यह त्वचा की चमक बढ़ाने, झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.

Benefits of Facial Acupuncture: 'देखन में छोटन लगे...' बढ़ती उम्र में घटती चेहरे की चमक, झुर्रियां हो या थकान, पीठ दर्द, तनाव, इसमें बड़ी लाभकारी है छोटी सी सुई. जी हां! छोटी सी सुई का इस्तेमाल कर इन समस्याओं को खत्म करने की प्रक्रिया को मेडिकल साइंस ने नाम दिया है फेशियल एक्यूपंक्चर. डॉक्टर बताते हैं कि फेशियल एक्यूपंक्चर अंदर से बाहर तक चमक लाने का काम करता है. सेलिब्रिटी से लेकर आम जन भी इसे अपनाते हैं और मानते हैं कि यह बड़े काम की चीज है.

क्या होता है फेशियल एक्यूपंक्चर?

एक्यूपंक्चरिस्ट बताते हैं कि जब चेहरे के एक्यूपंक्चर प्वाइंट्स में सुइयों को डाला जाता है, तो वे जगह सक्रिय हो जाते हैं. ये सुइयां आमतौर पर आंखों, मुंह, माथे और गालों के आसपास डाली जाती हैं, उन प्वाइंट्स पर डाली जाती हैं, जहां महीन रेखाएं, झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं. सुइयों को बहुत पतला बनाया जाता है, इसलिए इलाज के दौरान केवल हल्की चुभन महसूस होती है. ज्यादातर लोगों को इलाज बहुत आरामदायक लगता है और कई लोग इसके दौरान सो भी जाते हैं.

सुइयां डाले जाने के बाद लगभग 23 से 40 मिनट तक आराम करने के लिए छोड़ दिया जाता है. इस दौरान आप चाहे तो सो सकते हैं या फिर संगीत भी सुन सकते हैं. फिल्म जगत के सितारे भी खुद को फिट रखने और चेहरे पर चमक लाने के लिए फेशियल एक्यूपंक्चर का इस्तेमाल करते हैं.

फेशियल एक्यूपंक्चर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्या कहा? 

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अक्सर इस सरल और चमत्कारी विधि को अपनाती हैं. अपने एक पोस्ट में उन्होंने बताया था, “फेशियल एक्यूपंक्चर मुझे भीतर से बाहर तक निखारने का काम करता है. यह न केवल चेहरे बल्कि शरीर, मन और आत्मा के लिए भी है.”

अभिनेत्री जरीन खान भी एक्यूपंक्चर को अपनाती हैं, उन्होंने एक पोस्ट में जिक्र किया, “आइए एक्यूपंक्चर के बारे में बात करते हैं क्योंकि समस्याओं का इलाज हमेशा दवाइयों के रूप में नहीं आता. यह सुई संतुलन, ऊर्जा और आपके शरीर की प्राकृतिक इलाज क्षमता के बारे में है.”

‘मेरिडियन हेल्थकेयर’ में छपे एक लेख के अनुसार, एक्यूपंक्चर आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने का बेहतरीन तरीका है. यह झुर्रियों और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. इससे दवाओं या सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे यह बिना किसी दुष्प्रभाव के सुंदर और चमकदार त्वचा को बनाए रखने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.

सेहत के लिए लाभकारी है फेशियल एक्यूपंक्चर

फेशियल एक्यूपंक्चर कई मायनों में लाभकारी है. एक्यूपंक्चरिस्ट बताते हैं, “यह परंपरा सदियों पुरानी है और चीनी चिकित्सा पद्धति का हिस्सा रही है. आज के समय में यह भारत में भी खूब प्रचलित है. इससे सिरदर्द से लेकर पुराने दर्द और कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. एक तरीके से यह चेहरे के साथ ही शरीर के सिस्टम को भी रीसेट करता है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे इतने लाभ मिलते हैं, जिन्हें उंगलियों पर नहीं गिना जा सकता. पुराने दर्द, पीठ, जोड़ों और सिरदर्द में भी यह राहत देता है. तनाव और चिंता को कम करता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाता है. पाचन और हार्मोनल संतुलन में सुधार के साथ इससे बेहतर नींद भी आती है.

यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता, झुर्रियों को कम करता और त्वचा की रंगत और बनावट में भी सुधार करता है. जिन लोगों के चेहरे पर सूजन रहती है, मुंहासे और दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह और भी फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें -

माथे पर होने वाली झनझनाहट ब्रेन हैमरेज का लक्षण होता है? जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget