एक्सप्लोरर

Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा की आंखों के रेटिना में छेद होने की बात निकलकर सामने आई है.बताया गया है कि उन्हें रेटिना डिटेचमेंट की समस्या थी.हालांकि, सर्जरी के बाद अब वो अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं.

Retinal Detachment :आम आदमी पार्टी के नेता और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा की लंदन में आंखों की सर्जरी (Raghav Chadha Eye Surgery) हुई है. उनकी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव की हेल्थ  अपडेट देते हुए बताया कि उनकी आंखों में गंभीर समस्या थी. जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा भी सकती थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा की आंखों के रेटिना में छेद होने की बात निकलकर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि उन्हें रेटिना डिटेचमेंट की समस्या थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वो अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं. ऐसे में सवाल कि आखिर रेटिना डिटेंचमेंट होती क्या है और इसमें जो सर्जरी होती है, वह क्या होती है...
 
आंखों में क्यों हो जाता है छेद 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेटिना के बीच एक छोटा सा छेद हो जाता है, जिसे मैक्यूलर होल भी कहा जाता है. इसका सटीक कारण तो अब तक पता नहीं लेकिन हो सकता है कि आंखों की चोट, रेटिना में सूजन, एक आंख से दूर न देख पाना, डायबिटीज, रेटिनल डिटेचमेंट या मैक्यूला के ऊपर दाग बनने की वजह से ऐसा होता हो.
 
रेटिनल डिटैचमेंट क्यों खतरनाक 
रेटिनल डिटेचमेंट आंखों से जुड़ी एक बेहद गंभीर समस्या है. नेशनल आई इंस्टीट्यूट के अनुसार, रेटिना आंखों के पीछे का हिस्सा होता है, जो लाइट सेंसेटिव लेयर होती है. इस बीमारी में यह अपनी ही जगह से खिसक जाती है, जिससे रेटिनल डिटैचमेंट की बीमारी हो जाती है.
 
रेटिनल डिटैचमेंच के लक्षण क्या हैं
1. आंखों के सामने काले धब्बे या लाइन
2. रोशनी में एक या दोनों आंख का चौंधियाना
3. आंखों के सामने एक तरफ काली परछाई नजर आना
 
रेटिनल डिटैचमेंट से बचने के लिए करना चाहिए
नेशनल आई इंस्टीट्यूट के अनुसार, रेटिनल डिटैचमैंच एक ऐसी बीमारी है, जो उम्र बढ़ने के कारण होती है. इसलिए इसका बचाव आसान नहीं होता है. हालांकि, आई इंजरी इसके खतरे को कम कर सकता है. अगर खेलते समय कोई चोट लगी हो तो काम करने के दौरान सेफ्टी चश्मा पहना चाहिए.
 
रेटिनल डिटैचमेंट से बचने के लिए कौन सी सर्जरी
रेटिनल डिटेचमेंट, रेटिना की झुर्रियां या रेटिना के आगे से ब्लड को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है, जिसका नाम विट्रोक्टॉमी (Vitrectomy) सर्जरी होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस सर्जरी में आंखों के एक तरफ को सुन्न कर दिया जाता है फिर सफेद हिस्से में छोटा सा चीरा लगाकर छोटे टूल्स की मदद से बीमारी को दूर किया जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या वैक्सीन से हो रही है ब्लड क्लॉटिंग? जिससे हार्ट अटैक के साथ बढ़ेगा इन बीमारियों का खतरा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget