एक्सप्लोरर

क्या आपकी भी आंखों में होती है जलन और आते हैं आंसू? ये घरेलू उपाय देंगे राहत

आंखों में जलन और आंसू आना एक आम समस्या है, जो स्क्रीन टाइम, धूल-धुआं या थकान की वजह से हो सकती है. इन छोटी-छोटी तकलीफों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये गंभीर और बड़े रोग बन सकते हैं.

Home Remedies for Eye Problems: आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसेटिव और जरूरी हिस्सा हैं. लेकिन इन दिनों घंटों स्क्रीन पर काम करने, धूल-धुआं, नींद की कमी या मौसम में बदलाव जैसी वजहों से आंखों में जलन और पानी आने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि दिनभर बेचैनी बनी रहती है.

अगर आंखों की इन छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को बार-बार इग्नोर करते रहें तो ये बड़ी बीमारियां बन सकती हैं. इसलिए जब भी इस तरह की दिक्कतें हों तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं, वो भी बिना किसी दवा के. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देसी इलाज...

1. ठंडे खीरे के टुकड़े रखें

खीरा (Cucumber) आंखों को ठंडक देता है और जलन को तुरंत शांत करता है. खीरे के दो पतले स्लाइस काटें और फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करें. इसके बाद आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें. जल्दी राहत मिल जाएगी.

2. गुलाब जल से धोएं आंखें

गुलाब जल (Rose Water) में एंटीसेप्टिक और ठंडक देने वाले बेहतरीन गुण होते हैं. एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल लें और उसमें कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें या आंखों को हल्के-हल्के गुलाब जल से धो लें. झटपट राहत मिलेगी.

3. ठंडे पानी से सिंकाई

दिन में दो-तीन बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना या गीले ठंडे कपड़े से सिंकाई करना जलन को कम करता है. ये उपाय आंसुओं को भी रोकता है.

4. गाजर और आंवला का सेवन

अगर आपकी डाइट में विटामिन A और C की कमी है, तो आंखों की समस्या हो सकती है. हर दिन गाजर, आंवला और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

5. स्क्रीन टाइम घटाएं

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) आंखों को थकाती है. हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए किसी दूर की चीज को देखें. इस 20-20-20 रूल को फॉलो करें.

6. आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज़

आंखों की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज करना शुरू कर दें. त्राटक, पामिंग और ब्लिंकिंग एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और जलन से राहत मिलती है.

डॉक्टर को कब दिखाएं

अगर आंखों में जलन के साथ तेज दर्द, रोशनी कम दिखना या लगातार आंसू आने जैसी समस्याएं हैं, तो नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर को जाकर दिखाएं. ये किसी गंभीर इंफेक्शन या एलर्जी का संकेत हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget