एक्सप्लोरर

Chilli In Eyes: आंखों को क्यों लगती है मिर्ची, जानें कौन सी बीमारी के होते हैं ये लक्षण

आंखों में जलन होने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं. इनमें से एक आंखों में मिर्ची का जाना है. जब भी हमारी आंखें किसी केमिकल्स के संपर्क में आती हैं तो उनमें जलन शुरू हो जाती है.

Chilli In Eyes :  आंख में जरा सी मिर्ची चली जाए तो चेहरे की हवाईयां उड़ जाती हैं. मिर्ची जाते ही दादी-नानी तक याद आ जाती हैं. आंखों में जलन होने लगती है और लगता है कि आंखें खोली ही न जाए. ऐसे में पानी के छींटे मारने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आंखों में मिर्ची (Chilli In Eyes) लगती ही क्यों है, क्या ये किसी बीमारी के लक्षण हैं. आइए जानते हैं...

आंखों में मिर्ची क्यों लगती है

साउथ क्रॉस यूनिवर्सिटी के स्वाद और गंध के विशेषज्ञ एलेक्स रसेल की एक रिसर्च में बताया गया है कि हम सभी के नाक और मुंह के पास अलग-अलग रिसेप्टर्स होते हैं, जो करीब आने वाले केमिकल्स से प्रतिक्रिया करते हैं. इन सभी केमिकल्स में स्वाद और गंध कॉमन तौर पर मिलती है. मिर्च में एक खास केमिकल होता है, जो दर्द और जलन का कारण बनता है. इसे कैप्सैकिन नाम से जानते हैं. ये इन रिसेप्टर्स को इतना ज्यादा उत्तेजित कर देता है कि जलन के साथ दर्द भी होने लगता है.

मिर्ची का जलन कब सबसे ज्यादा

शरीर में इन रिसेप्टर्स को कैप्सैकिन रिसेप्टर्स या वैनिलोइड रिसेप्टर्स कहते हैं. इन सभी के पास ट्रिपवी 1 नाम का एक कोड होता है. गर्मी में ये रिसेप्टर् ज्यादा प्रतिक्रिया करते हैं. 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कुछ भी इन रिसेप्टर्स को बंद कर सकता है, जिससे जलन महसूस होने लगती है.

कई बार रात को मसालेदार खाना खाने के बाद सुबह बाथरूम जाने पर जलन का अनुभव होता है. ऐसा एनस  के कैप्सैकिन रिसेप्टर्स की वजह से होता है. ये रिसेप्टर्स उन सभी जगह पाए जाते हैं, जहां म्यूकस मेम्ब्रेन है, जो आंखों, ऐनस, जननांग के मिर्ची के संपर्क में आते ही जलन का अनुभव कराते हैं.

आंखों में मिर्ची चली जाए तो जलन से बचने के लिए क्या करें

1. मिर्च के कारण आंखों में जलन को दूर करने में दूध काम आ सकता है. आंखों को दूध से धोने से फायदा मिल सकता है.

2. अगर आंखों में मिर्ची चली जाए तो तौलिए एक तौलिए को ठंडे पानी से धोकर आंखों को हल्के हाथों से साफ करें.

3. आंख में मिर्ची लग जाए तो जलन दूर करने के लिए तौलिया में गरम फूंक मारकर आंखों पर रखें. 

4. शुद्ध घी से भी आंखों की जलन को दूर कर सकते हैं. रुई में ठंडे पानी और घी की कुछ बूंदे मिलाकर आंखों पर थोड़े समय के लिए रखें, जल्द ही राहत मिल सकती है. हालांकि, डॉक्टर की सलाह जरूरी लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget