एक्सप्लोरर

क्या एक्सरसाइज से भी कम होता है कॉलेस्ट्रॉल? जानें क्या है फिजिकल एक्टिविटी और हार्ट का कनेक्शन

हेल्दी हार्ट के लिए कोलेस्ट्रोल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी हो जाता है. दरअसल आजकल की लाइफस्टाइल में गलत खानपान के चलते शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल तेजी से घट रहा है और बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ रहा है.

Exercise For Cholesterol: अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो हार्ट (Heart) यानी दिल का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है. आजकल दिल की बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं और हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. एक स्वस्थ हार्ट के लिए शरीर में कोलेस्ट्रोल (Cholesterol)का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी हो जाता है. दरअसल आजकल की लाइफस्टाइल में गलत खानपान के चलते शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल तेजी से घट रहा है और बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ रहा है. ये बैड कोलेस्ट्रोल दिल के लिए खतरा बन जाता है और इसके चलते दिल की कई बीमारियां शरीर को घेर सकती है. आप खान पान के साथ साथ हैल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज (Exercise)से अपने बैड कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर सकते हैं. फलस्वरूप आपका दिल भी हैल्दी रहेगा. 

ज्यादा कोलेस्ट्रोल यानी दिल को खतरा

आपको बता दें कि शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर के साथ साथ शरीर में फैट बढ़ जाता है जिससे दिल खतरे में आ जाता है. दरअसल जब शरीर में कोलेस्ट्रोल ज्यादा होता है तो वो फैट के रूप में रक्त की धमनियों में जाकर जम जाता है जिससे धमनियों में ब्लड सही से फ्लो नहीं कर पाता और धमनियों में थक्के जम जाने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रोल बढ़ने से हार्ट डिजीज के साथ साथ शुगर होने की भी आशंका बढ़ जाती है. इसलिए डेली एक्सरसाइज करके कोलेस्ट्रोल को कम करना जरूरी है क्योंकि दिल हैल्दी रहेगा तभी तो शरीर स्वस्थ रहेगा.  एक्सपर्ट कहते हैं कि नियमित एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. 

 रोजाना एक्सरसाइज करने के फायदे

अगर नियमित तौर पर एक्सरसाइज की जाए तो शरीर में जमा फैट और कैलोरी बर्न होती है जिससे कोलेस्ट्रोल का स्तर घटाया जा सकता है. इसलिए डेली रूटीन में कोलेस्ट्रोल घटाने वाली एक्सरसाइज आपके दिल को दुरुस्त रख सकती है. इन एक्सरसाइज की मदद से ना केवल शरीर एक्टिव होगा बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और फिजिकल एक्टिविटी होने से शरीर पर जमा चर्बी भी कम होती रहेगी. आपको बता दें कि मोटापा दिल की बीमारियों को आमंत्रित करता है इसलिए डेली एक्सरसाइज करके आप ना केवल मोटापा कम करेंगे बल्कि अपने दिल को भी महफूज कर सकते हैं. 

एक्सरसाइज से दिल रहेगा महफूज    

अगर आपके शरीर में ज्यादा फैट है और लिमिट से ज्यादा कोलेस्ट्रोल आपके शरीर में जमा हो चुका है तो आपके डेली रूटीन में सबसे पहले जॉगिंग, वॉकिंग, स्किपिंग आदि को शामिल करना चाहिए. अगर आप पहले से एक्सरसाइज नहीं करते आए हैं तो वॉकिंग  से शुरूआत करें. रोज दस हजार तेज कदम चलें. इससे आपका शरीर एक्टिव होगा और शरीर की एक्स्ट्रा फैट पिघलनी शुरू होगी. 

 यह एक्सरसाइज रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल

वॉकिंग के अलावा आप जॉगिंग कर सकते हैं, रस्सी कूदना, सीढ़ियां चढ़ना या फिर स्विमिंग करना भी कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज में शुमार किया जाता है. खासकर सीढियां चढ़ने और रस्सी कूदने से जहां हार्ट बीट तेज होती है वहीं फैट तेजी से बर्न होता है और इसके फलस्वरूप आपका दिल ज्यादा स्वस्थ रह पाता हैं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget