एक्सप्लोरर

पसीने की बदबू कहीं कर दे न आपको शर्मिंदा, दुर्गंध कम करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Odour Smelling : गर्मी में पसीने की बदबू आपको लोगों के सामने शर्मिंदा कर सकती है. आइए जानते हैं इसे कम करने के लिए क्या करें?

Odour Smelling : गर्मियों में या फिर फिजिकल एक्टिविटी अधिक होने की वजह से पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब पसीने से दुर्गंध आने लगे, तो यह शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. दरअसल, पसीना खुद में बदबूदार नहीं होता, लेकिन जब यह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो बदबू पैदा होती है. अच्छी बात यह है कि घरेलू नुस्खों से पसीने की दुर्गंध को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं पसीने की दुर्गंध कैसे करें कम?

नींबू और गुलाबजल का करें इस्तेमाल

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को खत्म करता है और गुलाबजल त्वचा को ठंडक देता है. इससे पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है. इसके लिए  एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर कॉटन से बगल में लगाएं. रोजाना नहाने से पहले 10 मिनट तक छोड़ें. इससे आपको काफी फर्क दिखेगा.

नारियल तेल और कपूर

नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल होता है और कपूर दुर्गंध को रोकने में मदद करता है. इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में चुटकी भर कपूर मिलाएं. अब नहाने से पहले रोजाना इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं. इससे दुर्गंध कम हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - गर्मी में शिशु को रखें हाइड्रेट, पानी की कमी को दूर करने के लिए खिलाएं ये चीजें

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च

ये दोनों चीजें पसीना सोखने और दुर्गंध को कम करने में मदद करती हैं. इसका प्रयोग करने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च मिलाकर बगल में हल्के हाथों से लगाएं. फिर 15-20 मिनट बाद धो लें.

टी ट्री ऑयल स्प्रे

टी ट्री ऑयल एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसका प्रयोग करने के लिए एक कप पानी में 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल डालकर स्प्रे बोतल में भर लें. दिन में 2 बार स्प्रे करें. इससे बदबू कम हो सकती है.

कुछ जरूरी टिप्स

पसीने की बदबू को कम करने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं-

  • साफ-सफाई बनाए रखें.
  • अंडरआर्म्स, प्राइवेट पार्ट्स और पैरों को अच्छी तरह साबुन से धोएं.
  • एंटी-बैक्टीरियल साबुन का उपयोग करें.
  • डिओडोरेंट या एंटीपर्सपिरेंट लगाएं
  • बिना सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें
  • डाइट का ध्यान रखें
  • तेज मसाले, लहसुन, प्याज, शराब और कैफीन जैसे पदार्थ पसीने की बदबू बढ़ा सकते हैं.
  • खूब पानी पिएं, इत्यादि.

ये भी पढ़ें - जोड़ों से यूरिक एसिड का सफाया कर देगी ये 1 ड्रिंक, बॉडी से बाहर हो जाएगी सारी गंदगी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget