एक्सप्लोरर

ज्यादा विटामिन खाना भी है सेहत के लिए खतरनाक, हो सकती है ये बीमारी

शरीर में कैल्शियम का ज्यादा होना खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. अगर समय पर इसका पता लगाकर सही इलाज न कराया जाए तो कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है.

Hypercalcemia: सेहतमंद रहने के लिए विटामिन की जरूरत होती है. इससे शरीर को मजबूती मिलती है. हड्डियां और दांत स्वस्थ रहते हैं. हालांकि, इसका सेवन जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए. ज्यादा विटामिन का सेवन भी खतरनाक होता है. इसकी वजह से खतरनाक बीमारी हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia) हो सकती है. खासतौर पर विटामिन D की अधिकता से इसकी परेशानी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं आखिर ये बीमारी क्या है और यह कितनी खतरनाक हो सकती है...

हाइपरकैल्सीमिया कौन सी बीमारी है

खून में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाना हाइपरकैल्सीमिया होता है. ऐसे में शरीर उस अतिरिक्त कैल्शियम को इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इससे कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है. बार-बार यूरीन आती है, प्यास भी बहुत ज्यादा लगती है. इतना ही नहीं कैल्शियम की ज्यादा मात्रा तंत्रिका तंत्र को भी पूरी तरह खराब कर सकता है. इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.

शरीर में कैल्शियम बढ़ने से क्या परेशानियां होती हैं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड टेस्ट से हाइपरकैल्सीमिया का पता लगाया जा सकता है. अगर इसका सही समय पर पता न लगाया जाए और उचित इलाज न किया जाए तो हड्डियों को नुकसान, किडनी स्टोन और किडनी फेलियर के साथ हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

हाइपरकैल्सीमिया का कारण

1. डॉक्टर की सलाह के बिना जरूरत से ज्यादा विटामिन सप्लीमेंट्स लेना.

2. विटामिन रिच फूड्स का ज्यादा सेवन.

3. विटामिन डी पाने के लिए ज्यादा देर तक धूप में रहना.

हाइपरकैल्सीमिया की पहचान कैसे करें

उल्टी आना

जी मिचलाना

थकान महसूस होना

बहुत ज्यादा कमजोरी होना

बहुत ज्यादा प्यास लगना

बार-बार यूरिन आने की समस्या

किडनी स्टोन

भूख कम लगना

पेट दर्द 

वजन का गिरना

हाइपरकैल्सीमिया का इलाज

1. हाइपरकैल्सीमिया का पता लगने पर डॉक्टर की सलाह लें.

2. बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन-कैल्शियम सप्लीमेंट्स न लें.

3. विटामिन वाले फूड्स का सेवन कम करें.

4. ज्यादा देर तक धूप में न बैठें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget