एक्सप्लोरर

पनीर खाकर तो नहीं सोते हैं आप? रात को आ सकते हैं डरावने सपने; चौंका देगी स्टडी

Paneer Cause Bad Dreams: रात में पनीर खाकर सोने से आ सकते हैं डरावने सपने. जानिए स्टडी में क्या पता चला और कैसे पनीर आपकी नींद को कर सकता है प्रभावित.

Paneer Cause Bad Dreams: आपने रात के खाने में स्वादिष्ट शाही पनीर खाया, रोटी के साथ पेटभर भोजन किया और फिर चैन की नींद लेने बिस्तर पर चले गए. लेकिन जैसे ही गहरी नींद आई, अजीब और डरावने सपनों ने आपको परेशान करना शुरू कर दिया. कभी आप ऊंचाई से गिर रहे हैं, कभी कोई आपका पीछा कर रहा है, तो कभी सब कुछ अंधकार में डूबा हुआ है. अगर ऐसा आपके साथ भी होता है, तो हो सकता है कि वजह आपकी डिनर प्लेट में रखा पनीर हो. 

क्या कहती है रिसर्च?

एक स्टडी में, वैज्ञानिकों ने 1,000 से ज्यादा छात्रों पर सर्वे किया और उनकी नींद से जुड़ी आदतों का विश्लेषण किया. चौंकाने वाली बात यह थी कि जो लोग सोने से पहले पनीर या अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन करते थे, उनमें डरावने और बेचैन करने वाले सपनों की संभावना कहीं ज्यादा देखी गई. 

ये भी पढ़े- 30 के बाद महिलाओं को बदल देनी चाहिए अपनी डाइट, जानिए क्य-क्या करें शामिल

क्यों आते हैं बुरे सपने?

पनीर एक हाई-प्रोटीन और हाई-फैट वाला डेयरी प्रोडक्ट है. इसमें ट्रिप्टोफेन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नामक हार्मोन को प्रभावित करता है. यह दोनों हार्मोन नींद और मूड को नियंत्रित करते हैं. हालांकि ट्रिप्टोफेन आमतौर पर नींद में सहायक माना जाता है, लेकिन जब यह भारी मात्रा में फैट और प्रोटीन के साथ होता है तो यह पाचन को धीमा कर सकता है. 

क्या सभी पर होता है ऐसा असर?

यह जरूरी नहीं कि हर किसी को पनीर खाने के बाद बुरे सपने आएं. यह पूरी तरह से व्यक्ति की पाचन शक्ति, नींद की आदतों और मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है. लेकिन अगर आप अकसर रात में पनीर खाकर सोते हैं और आपको बुरे सपने आते हैं तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपका शरीर इस आदत से खुश नहीं है. 

कैसे बचें डरावने सपनों से?

  • सोने से 1 घंटे पहले भारी भोजन करने से बचें
  • खासकर डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, दूध, आइसक्रीम आदि का सेवन रात में सीमित करें
  • हल्का और सुपाच्य डिनर लें, जिसमें सब्जियां, दाल और सलाद शामिल हों
  • नींद से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और रिलैक्सिंग एक्टिविटी अपनाएं

पनीर हमारे खाने का एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर हिस्सा है, लेकिन हर चीज का समय और मात्रा सही होनी चाहिए. अगर आप भी रात को डरावने सपनों से परेशान हैं तो एक बार अपनी डिनर की थाली पर नजर डालिए.

इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 चीजें तो समझ जाएं खतरे में आ गई आपकी किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget