एक्सप्लोरर

हेल्थ के चक्कर में अंधाधुन फल खाना भी पड़ सकता है भारी, जान लीजिए इनसे होने वाले नुकसान

फल सेहत के लिए फायदेमंद है इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन फलों को अगर आप जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो आपको कई बीमारियां घेर सकती है

Fruits Side Effect:अक्सर आपने सुना होगा कि अच्छा डाइट वही है जिसमें फलभी शामिल है. डाइट में फलों को शामिल करना एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल की निशानी रही है. कहावत भी खूब सुनी होगी कि एन एप्पल ए डे कीप ए डॉक्टर अवे....लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा फल खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं. एक स्टडी में इस बात को लेकर खुलासा हुआ है. फल में जो नेचुरल शुगर होते हैं जिसे फ्रुक्टोज के नाम से जाना जाता है  वो सेहत की दृष्टि से फायदेमंद नहीं है. बढ़िया सेहत बनाने के चक्कर में अगर आप जरूरत से ज्यादा फलों का सेवन कर रहे हैं तो आप अभी से ही सावधान हो जाइए नहीं तो यह आपके शरीर की दुर्गति का कारण बन सकती है.आइए जानते हैं कैसे फलों से आपको नुकसान पहुंच सकता है.

ज्यादा फलों के सेवन से होने वाले नुकसान

शुगर- तरबूज, आम, अनानास और लीची जैसे कई फल मौजूद हैं जो शुगर को बढ़ा सकते हैं. इन फलों में शामिल फ्रुक्टोज, शुगर को लेवल को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज को इस तरह के फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. डायबिटीज पेशेंट लो ग्लिसमिक फ्रूट्स को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे सेब अंगूर संतरा मौसमी.

मोटापा-जिन लोगों को ऐसा लगता है कि फल खाने से वेट लॉस होता है और वो डाइट में भर-भर कर फल खाते हैं तो उन्हें ऐसा भारी भी पड़ सकता है. क्योंकि ज्यादा मीठे फलों में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है. यह वेट लॉस में नहीं बल्कि यह वेट बढ़ाने में मदद करते हैं और ये जानकारी नहीं होने के चलते लोग ओबेसिटी का शिकार हो सकते हैं.

दिमाग पर असर-  दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है. फल भूख को शांत कर सकते हैं लेकिन दिमाग की गर्मी बढ़ा देते हैं. ज्यादा फ्रुक्टोज के कारण न्यूरोइन्फ्लेमेशन ब्रेन माइटोकांड्रियल डिसइन्फेक्शन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस जैसी परेशानी हो सकती है. कोशिश करें कि फल को सीमित मात्रा में ही खाएं..

लीवर पर प्रभाव- ज्यादा फलों के सेवन से लीवर पर भी उल्टा प्रभाव पड़ सकता है. लिवर पर फैट जमने लगता है इस दिक्कत को मेडिकल भाषा में नॉन एल्कोहलिक फैटी लीवर के नाम से जाना जाता है.

यूरिक एसिड की समस्या- फलों में मौजूद फ्रुक्टोज यूरिक एसिड को बढ़ा देती है जिससे अर्थराइटिस और किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है..

इम्यूनिटी कमजोर करे- एक रिसर्च में पाया गया है कि फ्रुक्टोज की हाई डाइट इम्यूनिटी सिस्टम की पूरी प्रक्रिया को उधर पुथल कर देती है. इस कारण इम्यून ज्यादा उत्तेजित या सक्रिय हो जाता है और यह अपना काम सही से नहीं करता है. शरीर में इम्यून सिस्टम सूजन के रूप में बदलने लगता है, इससे सेल्स और टिशूज में डैमेज होना शुरू हो जाता है और शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं कर पाते.

किन किन फलों में पाया जाता है फ्रुक्टोज

फ्रुक्टोज एक नेचुरल शुगर है जो हर फलों में पाया जाता है.कुछ में कम, कुछ में ज्यादा. गन्ना, चुकंदर मक्का, सेब,केला,अंगूर नाशपाती, खुबानी,तरबूज, चेरी, आम, स्ट्रौबरी इन सभी फलों में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है. ये आप पर निर्भर करता है कि आपको इसे सीमित मात्रा में लेना है और खुद को स्वस्थ रखना है.कई लोगों को ऐसा लगता है कि फलों को अपने पोषण की थाली में अधिक शामिल करने से हम ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन ले रहे हैं लेकिन इस चक्कर में कई चीजों से दूरी बन जाती है और हम कमजोरी के शिकार हो जाते हैं..

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायट पर जरा-सा कंट्रोल रखा जाए तो पतला होने के लिए बेस्ट मौसम है सर्दी... कम मेहनत में घटता है ज्यादा फैट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget