एक्सप्लोरर

Gut Health: आंतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान? खाएं ये हाई-फाइबर सब्जियां, डाइजेशन में होगा सुधार, दूर होंगी दिक्कतें

Gut Health: अगर आप अक्सर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर परेशान रहते हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पाचन में भी सुधार करेंगी और आंत को भी स्वस्थ रखेंगी.

Vegetables For Gut Health: संतुलित आहार में लोग कैलोरी, फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना कभी नहीं भूलते. लेकिन एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसपर वे कम ही ध्यान देते हैं और वो 'डाइटरी फाइबर' है. फाइबर के सेवन से आपकी कई शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. ये न सिर्फ हमारे डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी बड़ी भूमिका निभाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मदद करता है.

फाइबर न केवल पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करेगा, बल्कि आंतों से संबंधित चिंताओं को भी दूर करेगा. इसमें कोई शक नहीं डाइटरी फाइबर कई अद्भुत काम कर सकता है. अगर आप अक्सर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर परेशान रहते हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पाचन में भी सुधार करेंगी और आंत को भी स्वस्थ रखेंगी. 

1. ब्रोकली

ब्रोकली के कई फायदों के बारे में आपने सुना होगा. ब्रोकली गोभी परिवार का ही एक हिस्सा है, जो शरीर को फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है. इस सब्जी को खाने से कई बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज को रोककर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

2. पत्तेदार सब्जियां

पालक से लेकर केल तक कई पत्तेदार सब्जियों को विटामिन A, C और K जैसे जरूरी पोषक तत्वों का और साथ ही साथ फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. इनमें एक अलग तरह की चीनी होती है, जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया के विकास के लिए जरूरी मानी जाती है. 

3. शतावरी

एस्परैगस यानी शतावरी में हाई इनसॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो पेट को रोजाना साफ करने में मदद करते हैं. इसमें सिर्फ थोड़ी ही मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है. शतावरी को अपनी फूड डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाने और डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.

4. गाजर

गाजर में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करती है. गाजर मल त्याग करने में होने वाली परेशानी को दूर करने में मददगार है. इसके अलावा, गाजर हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायता करता है.

5. चुकंदर

चुकंदर फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. ये पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. चुकंदर न सिर्फ डाइजेशन सिस्टम के सुचारू कामकाज को बढ़ावा देने का काम करता है, बल्कि कब्ज को दूर भी रखता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फूंक मारते ही पता चल जाएगा फेफड़ों में कैंसर तो नहीं है? AIIMS ने बनाई ऐसी डिवाइस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget