एक्सप्लोरर

Best Gym Tips: जिम से आने के बाद मसल्स करती हैं पेन? अपनाएं ये टिप्स

जिम करने के बाद मांसपेशियों में दर्द होना आम बात है. अक्सर हेवी वर्कआउट के बाद शरीर में दर्द की शिकायत होती है. अगर आपको भी ऐसी दिक्कत होती है तो हम आपके लिए लाए हैं खास टिप्स.

जिम ज्वाइन करने के शुरुआती दिनों में मसल्स पेन होना आम बात है. कुछ दिनों तक यह दर्द पूरे शरीर में रहता है. दौड़ना, साइकलिंग या वेट ट्रेनिंग के दौरान दर्द होता ही है. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब भी हम वर्कआउट करना शुरू करते हैं तो हमारी मांसपेशियां एक्टिविटी करने के लिए तैयार नहीं होती है.

उदाहरण के तौर पर समझिए जैसे हम जब पहली बार वेट ट्रेनिंग करते हैं तो हमारी मांसपेशियां वजन उठाने के लिए तैयार नहीं रहती है. जब हम अचानक से एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर पर खिंचाव और दबाव पड़ने लगता है. जिसके कारण शरीर को काफी ज्यादा नुकसान होता है. जिसके कारण दर्द, सूजन और अकड़न महसूस होती है. 

स्ट्रेच करें

जिम करने के बाद मांसपेशियों को स्ट्रेच करना बेहद जरूरी होता है. स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां ढीली पड़ती है और इसके मसल्स में खिंचाव कम होता है. जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है. स्ट्रेचिंग करने से मसल्स वापस अपनी स्थिति में आ जाती है. यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है. जब भी आप एक्सरसाइज करने के बाद ठंडे हो जाए तो 5-10 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग जरूर करें. इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द और थकान कम होने लगती है. 

बॉडी को गर्म रखें

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को गर्म रखने से काफी राहत मिलती है. गर्म पानी से नहाएं  या हॉट पैक लगाने से मांसपेशियां को आराम मिलती हैं. दरअसल, गर्मी से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे मांसपेशियों को अच्छे तरीके से ऑक्सीजन के साथ-साथ पोषक तत्व मिलते हैं. इसके अलावा गर्मी से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है जिससे खिंचाव या टाइटनेस की समस्या दूर हो जाती है. इसलिए अगर आपकी मांसपेशियां एक्सरसाइज के बाद दर्द कर रही है तो 15-20 मिनट तक हॉट पैक लगाकर या गर्म पानी से नहाएं.इससे तुरंत राहत मिलेगी. 

मालिश करें

जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी मांसपेशियों में खिंचाव होता है. मांसपेशियों को मसाज करने से दर्द दूर होता है. मालिश करने से से पोषक तत्व व ऑक्सीजन आसानी से मांसपेशियों तक पहुंचते हैं, जिससे मांसपेशियों का दर्द कम होता है. इसलिए अगर एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो 10-15 मिनट तक उन मांसपेशियों को हल्के हाथों से मालिश करना चाहिए. इससे तुरंत आराम महसूस होगा. लेकिन मालिश के दौरान दबाव ज्यादा न दें. 

शरीर के हिसाब से खूब पानी पिएं

एक्सरसाइज के बाद शरीर के जरूरत के हिसाब से पानी पीना बहुत जरूरी होता है. पानी से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है साथ ही मांसपेशियों की अकड़न भी कम होती है.जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा शरीर पसीना निकालता है जिससे शरीर से पानी बाहर निकल जाता है. पानी की कमी से मांसपेशियां कड़ी और खिंची हुई महसूस होती हैं. इसलिए एक्सरसाइज के बाद शरीर के हिसाब से भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है. पानी से मांसपेशियों में दर्द कम होता है और उन्हें आराम मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Ladyfinger Face Pack: खाने के लिए ही नहीं चेहरे के लिए भी फायदेमंद है भिंडी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget