एक्सप्लोरर

क्या मुंह जरूरत से ज्यादा सूखा रहता है? नहीं बनता सलाइवा? कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं!

Xerostomia Symptoms: जब लोग अपने मुंह में सही मात्रा में लार नहीं बना पाते तो उनका मुंह सूख जाता है. इसी स्थिति को जेरोस्टोमिया कहा जाता है.

Xerostomia: लार यानी सलाइवा एक नेचुरल माउथ लुब्रिकेंट है, जो न केवल हमारे मुंह को साफ रखता है, बल्कि भोजन को पचाने में भी मदद करता है. लार मुंह के बैक्टीरिया और फंगस को कंट्रोल में रखकर सलाइवा इन्फेक्शन से बचने में भी हेल्प करता है. जब लोग अपने मुंह में सही मात्रा में लार नहीं बना पाते तो उनका मुंह सूख जाता है. इसी स्थिति को जेरोस्टोमिया कहा जाता है. कई बार दवाओं के साइड इफेक्ट्स की वजह से जेरोस्टोमिया की बीमारी पैदा हो सकती है. किसी बीमारी के इलाज के कारण भी जेरोस्टोमिया हो जाता है, जैसे- रेडिएशन या कैंसर के लिए कीमोथेरेपी का इलाज आदि. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेरोस्टोमिया कई मेडिकल कंडिशन का भी एक दुष्प्रभाव हो सकता है, जिसमें HIV/AIDS, स्जोग्रेन सिंड्रोम, अल्जाइमर की बीमारी, एनीमिया, सिस्टिक फाइब्रोसिस, डायबिटीज, रूमेटाइड अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेसर, स्ट्रोक, पार्किंसंस रोग और गलसुआ शामिल हैं. इसके अलावा, सर्जरी या चोट से गर्दन और सिर में नर्व डैमेज की वजह से भी जेरोस्टोमिया हो सकता है. धूम्रपान और तंबाकू के सेवन की वजह से भी मुंह में लार की मात्रा प्रभावित हो सकती है.

जेरोस्टोमिया के लक्षण

1. बार-बार प्यास लगना

2.मुंह में सूखापन रहना, चिपचिपापन महसूस होना

3. मुंह में छाले होना

4. मुंह में जलन और झुनझुनी होना, खासकर जीभ पर

5. गले में सूखापन रहना

6. सूखी और लाल जीभ

7. बोलने में परेशानी होना

8. चखने, चबाने और निगलने में दिक्कत

9. गला खराब होना

10. बदबूदार सांसें

कैसे होता है जेरोस्टोमिया का इलाज? 

मुंह में लार की मात्रा बढ़ाने के लिए डॉक्टर मरीजों को मुंह से कुल्ला करने की सलाह दे सकते हैं. ड्राय माउथ के लिए कई स्पेसिफिक माउथवॉश, मॉइस्चराइजिंग जैल और टूथपेस्ट आते हैं. हालांकि इनके बारे में डेंटिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. लेकिन अगर इन सब चीजों से मदद नहीं मिल पाती तो डॉक्टर एंटोड फार्मास्युटिकल द्वारा ई-सेलिवा प्लस माउथ स्प्रे नाम के सलाइवा प्रोडक्शन वाली दवा भी लिख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रोस्टेट कैंसर के रिस्क को कैसे करें कम? इन 6 हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
Dust Allergy: दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
Heart Tests: 40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget