एक्सप्लोरर

ज्यादा इंस्टेंट कॉफी पीते हैं? आंखों की सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

कुछ लोगों का बिना कॉफी के दिन ही शुरू नहीं होता है. कॉफी ने केवल नींद भगाने में मदद करती है, बल्कि फ्रेश महसूस कराती है. लेकिन ये कॉफी जितनी आपको ताजगी देती है उतना नुकसान भी पहुंचा सकती है.

हममें से बहुत लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं. कॉफी खासकर उन लोगों की पसंद होती है जिन्हें जल्दी नींद से जागना होता है. कई लोगों का मानना है कि बिना कॉफी के उनका दिन ही शुरू नहीं होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कॉफी जितनी आपको ताजगी देती है, उतनी ही आपकी आंखों के लिए खतरा भी बन सकती है. कॉफी आपको नींद से जगाने के साथ ही आपकी आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंचा सकती है. एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बहुत ज्यादा कॉफी पीने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ज्यादा इंस्टेंट कॉफी पीते हैं तो आंखों की सेहत को क्या बड़ा नुकसान हो सकता है.

क्या कहती है रिसर्च?

हाल ही में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग इंस्टेंट कॉफी ज्यादा मात्रा में पीते हैं, उन्हें एक गंभीर आंखों की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है. इस बीमारी में धीरे-धीरे आंखों से सामने की चीजें साफ दिखना बंद हो जाती हैं. साथ ही चीजें धुंधली दिखाई देने लगती हैं. इस रिसर्च में जिन लोगों ने इंस्टेंट कॉफी ज्यादा पी, उन्हें यह बीमारी होने का खतरा 7 गुना ज्यादा पाया गया है. 

कौन सी है यह बीमारी?

इंस्टेंट कॉफी ज्यादा पीने की आदत से आंखों की बड़ी बीमारी सकती है. इस बीमारी का नाम एज-रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन है. इसमें आंख के रेटिना का सेंटर हिस्सा खराब हो जाता है, जिससे पढ़ना, ड्राइविंग करना और चेहरों को पहचानना मुश्किल हो जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंस्टेंट कॉफी बनाते समय उसमें एक्रिलामाइड नाम का एक केमिकल बनता है, जो खून में मिलकर रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है.

क्या है इस बीमारी का खतरा?

इंस्टेंट कॉफी ज्यादा पीने की आदत से आंखों की बड़ी बीमारी एज-रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन हो सकती है. इसके अलावा जिनके परिवार में पहले से किसी को आंखों की ये बीमारी रही हो उन लोगों में इस बीमारी का खतरा ज्यादा हो सकता है. वहीं जो लोग धूम्रपान करते हैं या जिनका वजन ज्यादा हो उन्हें भी  इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को भी इस बीमारी का खतरा ज्यादा हो सकता है. ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए अगर आप बहुत ज्यादा इंस्टेंट कॉफी पीते हैं, तो इसे कम कर दें. इसकी जगह आप फिल्टर या फ्रेश ब्रू कॉफी पीएं. अगर आपकी आंखों में कोई भी समस्या हो रही है, तो तुरंत आंखों का चेकअप कराएं.

यह भी पढ़े : Lung Cancer Day: कैसे होती है लंग कैंसर की जांच, किस स्टेज तक बच सकती है मरीज की जान?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
Embed widget