एक्सप्लोरर

Tea For Health: ठंडी चाय को फिर से गर्म कर पीना कितना सही? ऐसा करने से पहले जानकारी ले लें

अक्सर लोग ठंडी चाय को दोबारा गर्म करके पी लेते हैं लेकिन, ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं है. जानिए शरीर पर इससे क्या असर होता है

भारतीय पानी के बाद जिस तरह पदार्थ का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं वह है चाय. बड़े-बड़े शहरों से लेकर दूर ऊंची-ऊंची पहाड़ियों तक, हर जगह आपको चाय जरूर मिल जाएगी. सर्दियों के मौसम में चाय का सेवन बढ़ जाता है. कुछ लोग चाय के इतने शौकीन हैं कि वह न दिन देखते हैं न रात, जब उनका दिल करता है वह चाय बिना हिचकिचाहट के पी लेते हैं. अक्सर आपने घरों में ये देखा होगा कि ठंडी चाय को लोग दोबारा गर्म करके पी लेते हैं. लेकिन, ऐसा करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है. अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं तो इससे आपकी सेहत पर गंभीर असर हो सकता है.

बारिश हो, सर्दी हो, थकान-सिरदर्द या फिर आलस, इन सब का विकल्प चाय है. सर्दियों के मौसम में अमूमन हर परिवार में दो से तीन बार चाय जरूर बनती है. इस दौरान एक बात जो हर घर में देखी जाती है वह यह है कि लोग ठंडी चाय को गर्म करके दोबारा पीते हैं. ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है. आइए जानते हैं ठंडी चाय को दोबारा गर्म करके पीने से हमारे शरीर को क्या नुकसान होता है.

होती हैं ये बीमारियां 

जब आप चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं तो चाय के सभी गुण और अच्छे योगिक बाहर निकल जाते हैं. ठंडी चाय को दोबारा गर्म करके पीने पर आपको दस्त, उल्टी ,ऐठन और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.

रखी हुई चाय में आ जाते हैं बैक्टीरिया

अगर आप एक बार बनाई हुई चाय को काफी देर तक यूं ही रख देते हैं तो इसमें बैक्टीरिया जाते हैं. ऐसे में दोबारा इस चाय को गर्म करके पीना हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है.

टैनिन का बाहर निकलना

अगर आप चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं तो इससे टैनिन बाहर निकल जाता है जिसकी वजह से चाय का स्वाद कड़वा हो जाता है. ऐसे में ये आपके मुंह का स्वाद तो खराब करेगी ही साथ ही आपके सेहत को भी नुकसान पहुंचाएगी. 

ध्यान रखें ये बात

-अगर आपको चाय बनाए हुए केवल 15 मिनट हुए हैं तो तब आप चाय को गर्म करके दोबारा पी सकते हैं. ऐसा तभी करें जब और कोई उपाय न हो
-कभी भी खाली पेट चाय न पिए क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अगर आपको सुबह चाय पीने की आदत है तो इसके साथ कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं
-कोशिश करें जितनी आवश्यकता है उतनी ही चाय बनाएं

यह भी पढ़े:

सूखी सब्जियों का बिगड़ जाता है स्वाद? पढ़िए क्या है इन्हें बनाने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget