एक्सप्लोरर

कोरोना से बचने के लिए भयंकर गर्मी में भी काढ़ा पी रहे हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

Kadha Side Effects: गर्मी में रोजाना काढ़ा पीना कोरोना से बचाव के बजाय सेहत के लिए खतरा बन सकता है. जानिए गर्म मौसम में काढ़ा पीने के नुकसान और जरूरी सावधानियां.

Kadha Side Effects: पिछले कुछ सालों में अगर किसी चीज ने हमारी रसोई में खास जगह बना ली है, तो वो है- काढ़ा. हल्दी, काली मिर्च, तुलसी, दालचीनी और अदरक का ये मिश्रण कोरोना काल में हर घर की पहली जरूरत बन गया था. लेकिन अब जब सूरज आग उगल रहा है, पारा 45 डिग्री पार कर गया है, ऐसे में भी बहुत से लोग रोजाना गर्म काढ़ा पी रहे हैं. यह सोचकर कि इससे कोरोना या दूसरी बीमारियां दूर रहेंगी. वहीं दूसरी तरफ क्या आप जानते हैं कि इस आदत से आप खुद को राहत नहीं, बल्कि नया खतरा दे रहे हैं? 

ये भी पढ़े- स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं हैं दीपिका कक्कड़, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

गर्मियों में काढ़ा पीने से हो सकते हैं ये नुकसान:

बॉडी में गर्मी बढ़ जाती है

काढ़ा शरीर को अंदर से गर्म करता है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान और भी अधिक बढ़ जाता है. इससे चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

डिहाइड्रेशन का खतरा

गर्मियों में शरीर को ठंडक और पानी की जरूरत होती है. लेकिन बार-बार गर्म चीजों का सेवन करने से पसीना अधिक आता है और शरीर का जल संतुलन बिगड़ जाता है. 

एसिडिटी और पेट में जलन

तुलसी, काली मिर्च, अदरक और दालचीनी जैसे मसाले गर्म प्रकृति के होते हैं. गर्मियों में इनका अधिक सेवन पेट में जलन और गैस का कारण बन सकता है. 

ब्लड प्रेशर पर असर

कुछ मसालों का अधिक सेवन गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है, जिससे थकान, सिरदर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

आपको क्या करना चाहिए? 

अगर आप काढ़ा पीना ही चाहते हैं, तो मात्रा सीमित रखें, दिन में एक बार और वह भी ठंडा या गुनगुना करके पीना चाहिए. 

ठंडी प्रकृति वाली चीजें जैसे सौंफ, धनिया और नींबू का उपयोग कर पेय बनाएं. 

गर्मी के मौसम में नारियल पानी, छाछ, बेल का शरबत या नींबू पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक्स को प्राथमिकता दें. 

काढ़ा एक कारगर घरेलू उपाय है, लेकिन मौसम के अनुसार उसका सेवन करना जरूरी है. कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाना अच्छी बात है, लेकिन यह समझना और भी जरूरी है कि अति हर चीज की हानिकारक होती है। गर्मियों में बिना सोचे-समझे काढ़ा पीना आपकी सेहत पर उल्टा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget