एक्सप्लोरर

बरसाती बीमारियों से बचना है तो रोज पिएं ये आय़ुर्वेदिक चाय...बनी रहेगी सेहत

Ayurvedic Tea For Monsoon: मॉनसून में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में आप आयुर्वेदिक चाय पीकर अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं.

Ayurvedic Tea For Monsoon: मानसून का मौसम जहां आपको सुखद एहसास दिलाता है. गर्मियों से राहत पहुंचाता है. ये मौसम उतना ही आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है. दरअसल बारिश के कारण वातावरण में नमी के कारण बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिससे डेंगू, मलेरिया सहित और भी कई तरह समस्या हो सकती है. अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि मानसून में अपने डाइट पर खास ध्यान दें.अगर आप बरसाती बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप आयुर्वेदिक चाय के जरिए अपने आप को फिट और ऊर्जावान रख सकते हैं. आयुर्वेदिक चाय में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं मानसून में आप कौन-कौन सी आयुर्वेदिक चाय का सेवन कर सकते हैं.

मॉनसून में पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

अदरक या सोंठ- मानसून में आप सूखी अदरक से बनी चाय पी सकते हैं. इससे आपको जुखाम बुखार और गले की खराश से राहत मिल सकती है. ये आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. इसे बनाने के लिए आप ड्राई जिंजर का पाउडर, दालचीनी, गुड, अजवाइन ले लीजिए. सभी इनग्रेडिएंट को पानी में मिला दीजिए और 15 मिनट तक इसे अच्छे से उबाल लीजिए. इसे एक कप में निकालकर इस का आनंद लीजिए.

तुलसी- तुलसी अपने आयुर्वेदिक गुणों के लिए हर घर में मशहूर है. तुलसी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचा सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन सर्दी जुकाम से राहत दिला सकते हैं, आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों से बनी चाय बरसात के मौसम में जरूर पिएं.इससे आपको चेस्ट इनफेक्शन नहीं होगा. इसे बनाने के लिए तुलसी की पत्ती, अजवाइन और कच्चा अदरक पानी में डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाल लीजिए. आप इसे छान लीजिए और इसका आनंद लीजिए.

मुलेठी-मुलेठी एक बहुत ही बेहतरीन जड़ी बूटी है जो आपको कई तरह के सेहत लाभ पहुंचा सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, एंटीबायोटिक, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व आप को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. मुलेठी की चाय पीने से सर्दी जुखाम कफ की समस्या ठीक होती है.चाय बनाने के लिए 2 इंच मुलेठी का टुकड़ा आधा चम्मच मिश्री, धनिया के बीज को पानी में डालकर उबाल लीजिए, जब ये ठीक से उबल जाए तो इसे एक कप में छानकर पी लीजिए. इससे आपको गले में जो इन्फेक्शन होगी वो आसानी से दूर हो जाएगी और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी.

कैमोमाइल टी-आप कैमोमाइल टी भी पी सकते हैं. इसमें anti-inflammatory और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं. जिससे मॉनसून में होने वाली सर्दी-जुखाम, वायरल संक्रमण की समस्या से आप बच सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: IMD Issues Orange Alert: कई जगह भारी बारिश का अलर्ट, ऐसे मौसम में ये सेफ्टी टिप्स करें फॉलो

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget