एक्सप्लोरर

दुख में कौन से हार्मोन होते हैं सक्रिय? जानिए सेहत पर इनका असर!

Hormones Released in Sadness: खुशी में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है, लेकिन दुख में कौन से हार्मोन सक्रिय होते हैं? जानिए इस हार्मोन का नाम और शरीर को किस तरह से ये प्रभावित करता है.

Hormones Released in Sadness: कभी सोचा है कि जब आप किसी अच्छी खबर को सुनकर मुस्कुराने लगते हैं या जब किसी अपने से बिछड़ते हैं, तो आंखों से आंसू बहने लगते हैं? हमारे शरीर की यह प्रतिक्रिया सिर्फ भावनात्मक नहीं होती, बल्कि इसके पीछे हमारे दिमाग में सक्रिय होने वाले हार्मोन्स होते हैं. जैसे खुशी के समय डोपामाइन हार्मोन्स का रिलीज़ होना हमें खुशी की अनुभूति कराता है, वैसे ही दुख के समय कुछ ऐसे हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं जो हमारे मूड, शरीर और व्यवहार पर गहरा असर डालते हैं. सवाल यह उठता है कि, जब खुशी में डोपामाइन रिलीज़ होता है, तो दुख में क्या होता है? आइए जानते हैं वो हार्मोन, जो दुख, तनाव और उदासी के समय हमारे शरीर में एक्टिव हो जाते हैं और उनका हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है. 

ये भी पढ़े- ये पांच काम करने से आपको कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक, तुरंत कर लीजिए नोट

दुख में सक्रिय होने वाला हार्मोन 

जब हम मानसिक तनाव, चिंता या दुःख में होते हैं, तो हमारे शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है. इसे "स्ट्रेस हार्मोन" कहा जाता है. कोर्टिसोल शरीर को अलर्ट रखता है, लेकिन इसकी अधिकता से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, नींद खराब होती है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. 

'एड्रेनालिन' भी बढ़ाता है बेचैनी

दुख या डर की स्थिति में एड्रेनालिन हार्मोन का स्तर भी बढ़ जाता है. यह हार्मोन शरीर को "फाइट या फ्लाइट" मोड में डाल देता है. जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है, पसीना आने लगता है और बेचैनी महसूस होती है. लगातार ऐसा रहना मानसिक और शारीरिक थकावट बढ़ा सकता है. 

सेरोटोनिन का गिरता स्तर बनाता है उदास

सेरोटोनिन एक ऐसा न्यूरोट्रांसमीटर है जो मूड को संतुलित रखता है. जब इसका स्तर कम हो जाता है, तो व्यक्ति अधिक उदास और नेगेटिव महसूस करने लगता है. यही कारण है कि लंबे समय तक दुखी रहने वाले लोगों में डिप्रेशन की संभावना बढ़ जाती है. 

उदासी को समझना जरूरी है 

दुख का आना स्वाभाविक है, लेकिन उसमें अटक जाना नुकसानदेह हो सकता है. ध्यान, योग, अच्छे खानपान, पर्याप्त नींद और अपनों के साथ समय बिताकर आप इन हार्मोनल प्रभावों को संतुलित कर सकते हैं. 

हमारी भावनाओं के पीछे हार्मोन का खेल चलता रहता है. खुशी में डोपामाइन हमें उड़ने का अहसास देता है, तो दुख में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हमें सतर्क करते हैं. लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि हम अपने जीवन में संतुलन बनाए रखें, ताकि हार्मोन हमारे जीवन को नियंत्रित न करें, बल्कि हम अपने हार्मोन्स को समझदारी से संभाल सकें. 

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget