एक्सप्लोरर

Drinking Water: अगर तांबे के बर्तन में नहीं रखा है तो ना पिएं रातभर रखा हुआ पानी, यह है वजह

Stale Water: अब बॉटल पैक पानी का जमाना है, ऐसे में पानी के बासी होने का कॉन्सेप्ट शहरों से तो पूरी तरह गायब हो चुका है. इसका बड़ा खामियाजा (Harmful effects) शहर में रहने वाले लोग भुगत रहे हैं.

Left out water at night: रात को सोते समय हम सभी गिलास या बॉटल में पानी भरकर अपने बेड के पास रखते हैं. ताकि रात को प्यास (Thirst at night) लगने पर इस पानी का सेवन किया जा सके. यह एक अच्छी प्रैक्टिस (Good habits) है, जो हमने अपनी पुरानी पीढ़ियों से सीखी है. लेकिन बुजुर्गों की एक सीख जिसे ज्यादातर शहरी लोग भूल चुके हैं, वो है रातभर रखे हुए पानी का सेवन ना करना.

पुराने समय में रात को जो पानी भरकर रखा जाता था (Stale water), उसमें से बचे हुए पानी को अगले दिन पीने के काम में नहीं लिया जाता था बल्कि  पेड़-पौधों में डाल दिया जाता था. गांवों में ज्यादातर लोग आज भी इस नियम को फॉलो करते हैं लेकिन शहर के लोग इसे भूल चुके हैं. हालांकि इस नियम को भूल जाना या फॉलो ना कर पाना शहर के लोगों की मजबूरी भी है. क्योंकि यहां तो ज्यादातर समय स्टोर किया हुआ पानी ही पीने को मिलता है. यह एक बड़ा कारण है कि गांवों के लोगों की तुलना में शहर के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) बहुत कमजोर होती जा रही है. 

क्यों नहीं पीना चाहिए रातभर रखा हुआ पानी?

जब पानी हवा के संपर्क में आता है और दो घंटे से अधिक समय तक रखा रहता है, तब कार्बन डाइऑक्साइड इस पानी के साथ रिऐक्शन करना शुरू कर देती है और इससे पानी का पीएच लेवल कम हो जाता है.

इस रासायनिक क्रिया के बाद पानी का कंपोजिशन भी बदल जाता है और कुछ हद तक पानी का स्वाद भी बदल जाता है. ऐसे में इस पानी को लेकर हर किसी का शरीर अलग तरह से रिऐक्ट कर सकता है. किसी को कुछ समय बाद समस्या नजर आ सकती है और किसी को लंबे समय बाद.

रातभर रखा हुआ पानी बैक्टीरिया और डस्ट के लिए एक्सपोज हो चुका होता है. खासतौर पर अगर यह गिलास या जग में रखा हो. ऐसे में यह आपके शरीर में पॉल्यूटेंट्स (Pollutants) बढ़ाने का काम करता है.

रात में पानी को कैसे स्टोर करें?

  • तांबे के बर्तन के बारे में सभी जानते हैं. यह बर्तन पानी की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता है. आप रात को समय पीने के लिए पानी कॉपर के बर्तन या बॉटल में भरकर रखें. कॉपर के गुण पानी में मिली अशुद्धियों को भी दूर करने का काम करते हैं.
  • ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में रातभर रखा गया पानी सिर्फ खाली पेट पीना ही लाभकारी होता है. यदि आप इसे दिनभर पिएंगे तो पाचन बेहतर बनने की जगह खराब हो सकता है.
  • आप जो बॉटल वॉटर उपयोग में लाते हैं, उस बॉटल की हाइजीन और पानी की क्वालिटी को मेंटेन रखने का प्रयास करें. बॉटल को गंदे हाथों से ना छुएं और पानी को खुला ना छोड़ें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: कान की खुजली से परेशान हैं तो इन बातों पर करें गौर, सिर से जुड़ी हो सकती है समस्या

यह भी पढ़ें: क्यों दी जाती है बादाम भिगोकर और छीलकर खाने की सलाह, ये है असली वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget