एक्सप्लोरर

पेशाब रुक कर आने का मतलब खराब हो गई है किडनी? जान लीजिए जवाब

अगर पेशाब रुक-रुक कर आ रहा है तो यह सिर्फ किडनी खराब होने का संकेत नहीं, बल्कि अन्य हेल्थ प्रॉब्लम का भी कारण हो सकता है. सही जांच और समय पर इलाज से इस स्थिति को संभाला जा सकता है.

आजकल लोगों को कई अलग अलग बीमारियां होने लगी है. कई बार आम दिखने वाली बीमारियां हमारी सेहत के लिए काफी गंभीर हो सकती हैं. इन बीमारियों में पेशाब की बीमारी भी आम हो गई हैं. अगर आपको पेशाब आना अचानक बहुत कम हो गया है या बिल्कुल नहीं आ रहा हो तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है. इस समस्या को एनोरिया कहा जाता है.

कब होती है एनोरिया की समस्या

एनोरिया की समस्या तब होती है जब किडनी या तो पेशाब बनाना बंद कर देती है या यूरिन कहीं ब्लॉक हो जाता है जिससे वह बाहर नहीं निकल पाता है. यह समस्या ओलिग्यूरिया की सबसे गंभीर स्थिति मानी जाती है. आमतौर पर एक इंसान दिन में 500 मिलीलीटर से ज्यादा पेशाब करता है, लेकिन एनोरिया की समस्या में यह मात्रा 0 से 100 मिलीलीटर के बीच रह जाती है. यह स्थिति हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकती है और ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि सही समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है.

क्या पेशाब रुक कर आने का मतलब खराब हो गई किडनी

आमतौर पर पेशाब रुक कर आने का मतलब हमेशा किडनी खराब होने का संकेत नहीं होता है. हालांकि यह किडनी खराब होने का लक्षण जरूर हो सकता है. इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं. पेशाब रुक-रुक कर आने के कई कारण हो सकते हैं. अगर आपको भी पेशाब रुक कर आ रहा है तो इसका एक कारण UTI में संक्रमण हो सकता है. UTI में संक्रमण एक आम समस्या होती है जो पेशाब करने में कठिनाई या रुक-रुक कर पेशाब आने का कारण बन सकती है. इसके अलावा यूरिनरी ट्रेक में ब्लाॅकेज जैसे किडनी स्टोन या प्रोस्टेट के बढ़ने से भी पेशाब रुक कर आने की समस्या हो सकती है. अगर आप किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो यह भी पेशाब रुक कर आने का एक कारण हो सकता है.

यूरिन से कैसे हो सकती है किडनी की समस्या

यूरिन में झाग आना किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. यह स्थिति आमतौर पर तब होती है जब किडनी में फिल्टरिंग की क्षमता घट जाती है और खून में मौजूद प्रोटीन यूरिन में आ जाता है, जिसे प्रोटीनुरिया कहते हैं. इस स्थिति के कारणों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी इंफेक्शन और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर शामिल हैं. यदि आपको या किसी और को इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अच्छे यूरोलॉजी से सलाह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल से लेकर आंखों-दांतों तक के लिए अमृत है यह ब्राउन फ्रूट, जानें इसके बेहतरीन फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
कितना खतरनाक है प्लेग? रूस की लैब से निकली बीमारी, ले चुकी है 8 करोड़ जानें
कितना खतरनाक है प्लेग? रूस की लैब से निकली बीमारी, ले चुकी है 8 करोड़ जानें
Seasonal Health Tips: मौसम बदलते ही क्यों हो जाते हैं बीमार? नोट करें बचाव के 5 आसान टिप्स
मौसम बदलते ही क्यों हो जाते हैं बीमार? नोट करें बचाव के 5 आसान टिप्स

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget