एक्सप्लोरर

Steam Inhalation Side Effects: हर बार नाक बंद होने पर तो नहीं लेते स्टीम, इससे हो सकता है ये नुकसान

Steam Inhalation for Nasal Congestion: क्या हर बार नाक बंद होने पर स्टीम लेना सही है? बार-बार भाप लेने से स्किन, नाक और साइनस को हो सकता है नुकसान. जानिए कब और कैसे लें स्टीम?

Steam Therapy Precautions: सर्दी-जुकाम या नाक बंद होने पर ज्यादातर लोग स्टीम का सहारा लेते हैं. गर्म पानी की भाप नाक खोल देती है और राहत मिलती है, लेकिन क्या हर बार नाक बंद होने पर स्टीम लेना सही है? जानते हैं कि इस मामले में क्या कहते हैं डॉक्टर्स और रिसर्च में क्या बात आई सामने? जान लें स्टीम लेने के क्या फायदे और क्या नुकसान हैं?

स्टीम लेना क्यों है कॉमन?

जब नाक बंद हो जाती है तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है. सर्दी, साइनस, एलर्जी या धूल-मिट्टी की वजह से ऐसा होता है. स्टीम लेने से नाक में जमा बलगम पतला होता है और सांस लेना आसान हो जाता है. 'जर्नल ऑफ रेस्पिरेटरी मेडिसिन' में 2025 में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, बार-बार स्टीम लेने से नाक की नाजुक स्किन और श्लेष्मा झिल्ली (म्यूकस मेम्ब्रेन) को नुकसान पहुंच सकता है. रिसर्च में 400 लोगों पर स्टडी की गई, जिनमें 60 पर्सेंट ने हफ्ते में तीन बार से ज्यादा स्टीम ली. इनमें 35 पर्सेंट लोगों को नाक में जलन और सूखापन जैसी दिक्कतें हुईं.

स्टीम लेने के नुकसान

दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में सीनियर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अजय गुप्ता कहते हैं कि स्टीम लेना फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्टीम लेना खतरनाक हो सकता है. गर्म भाप नाक की पतली स्किन को जला सकती है, जिससे जलन, लालिमा और कभी-कभी नाक से खून बहने की शिकायत हो सकती है. अगर पानी बहुत गर्म है या आप चेहरा ज्यादा पास रखते हैं तो स्किन डैमेज हो सकती है. 

ये दिक्कतें भी करती हैं परेशान

उन्होंने बताया कि स्टीम लेने से नाक खुलती है, लेकिन अगर आप हर छोटी-मोटी बंद नाक में स्टीम लेते हैं तो नाक की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है. इससे नाक का म्यूकस बैलेंस बिगड़ता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. 

स्टडी से भी पता चला खतरा

'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओटोलरिंगोलॉजी' की 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग हफ्ते में पांच बार से ज्यादा स्टीम लेते हैं, उन्हें नाक में सूखापन और क्रॉनिक साइनसाइटिस की शिकायत ज्यादा रही. बच्चों और बुजुर्गों में यह ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि उनकी त्वचा और नाक की झिल्ली ज्यादा सेंसिटिव होती है.

कब और कैसे लें स्टीम?

डॉ. गुप्ता के मुताबिक, स्टीम तभी लें, जब नाक बुरी तरह बंद हो और सांस लेना मुश्किल हो. हल्की-फुल्की बंद नाक में सलाइन ड्रॉप्स या नमक-पानी से गरारा काफी है. स्टीम लेते समय पानी का तापमान ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. पानी को उबालकर 5 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद चेहरा 12-15 इंच दूर रखें और 5-7 मिनट से ज्यादा स्टीम न लें. स्टीम लेने के बाद नाक को हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें और मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि सूखापन न हो.

ये भी पढ़ें: मेकअप हटाने बिना तो नहीं सो जाती हैं आप? चेहरे पर ऐसा होता है असर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget