एक्सप्लोरर

Makeup Tips: मेकअप हटाने बिना तो नहीं सो जाती हैं आप? चेहरे पर ऐसा होता है असर

Effects of Sleeping with Makeup: मेकअप में मौजूद केमिकल्स स्किन को डिहाइड्रेट कर देते हैं. इससे स्किन को टाइट रखने वाला कोलेजन कम बनता है, जिससे झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं.

Skin Damage due to Makeup: कभी-कभी थकान की वजह से महिलाएं रात को मेकअप हटाए बिना ही सो जाती हैं. उन्हें लगता है कि एक रात में कुछ नहीं बिगड़ेगा. यह सोचना गलत है. नई रिसर्च और डॉक्टरों की मानें तो मेकअप लगाकर सोने से चेहरे की स्किन को काफी नुकसान होता है. इससे मुंहासे, झुर्रियां, जलन और यहां तक कि आंखों में परेशानी तक हो सकती है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर यह आदत लंबे समय तक कायम रहती है तो स्किन को बूढ़ा कर देती है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे चेहरे पर क्या असर पड़ता है? 

क्या कहती है नई रिसर्च?

'जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी' में 2025 के दौरान प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, मेकअप हटाए बिना सोने वाली महिलाओं में मुंहासों की समस्या 40 पर्सेंट ज्यादा होती है. दरअसल, इस रिसर्च में 500 महिलाओं पर स्टडी की गई थी, जिनमें से 250 महिलाओं ने कभी-कभी मेकअप लगाकर सोना शुरू किया. सिर्फ तीन महीने में उनके चेहरे पर पोर्स बंद हो गए, जिससे मुंहासे फूट पड़े. बता दें कि फाउंडेशन और आई मेकअप जैसे प्रॉडक्ट स्किन के सांस लेने वाले नैचुरल छिद्रों को ब्लॉक कर देते हैं. रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है, लेकिन मेकअप की परत इस प्रोसेस को रोक देती है.

स्किन पर पड़ता है ऐसा असर

'अमेरिकन अकैडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की ओर से 2024 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मेकअप में मौजूद केमिकल्स स्किन को डिहाइड्रेट कर देते हैं. इससे स्किन को टाइट रखने वाला कोलेजन कम बनता है, जिससे झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं. इसका असर 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में तेजी से होता है. रिसर्च में पाया गया कि जो महिलाएं हफ्ते में दो बार भी ऐसा करती हैं, उनकी स्किन 5 साल पहले बूढ़ी दिखने लगती है. आंखों के आसपास का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, क्योंकि वहां की स्किन सबसे पतली होती है. बता दें कि आईलाइनर या मस्कारा लगाकर सोने से कंजंक्टिवाइटिस जैसी आंखों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

डॉक्टरों से जानें यह कितना खतरनाक?

मुंबई में सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संजय कपूर के मुताबिक, मेकअप हटाए बिना सोना स्किन के लिए जहर की तरह है. फाउंडेशन के पार्टिकल्स पोर्स में घुस जाते हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर आप रात को मेकअप न हटाएं तो सुबह चेहरा थका-थका और बेजान लगता है. 15 साल से स्किन प्रॉब्लम्स पर रिसर्च कर रहे डॉ. कपूर ने बताया कि युवा लड़कियां अक्सर यह गलती करती हैं, जिसका असर 40 की उम्र के बाद दिखने लगता है.

इसे भी पढ़ें: तेंदुए को कैंसर और डायबिटीज तो बाघिन को मोतियाबिंद, जानवरों को क्यों हो रहीं इंसानों जैसी बीमारियां?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget