एक्सप्लोरर

Mosquito Repellent: मच्छर पास भी नहीं फटकेंगे, बिना केमिकल्स मच्छर भगाने के 5 आसान तरीके

Mosquito आपके पास नहीं फटकेंगे, बस आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें. ये तरीके पूरी तरह हर्बल हैं और सुरक्षित हैं. मच्छरों से बच्चों की सेफ्टी के लिए भी आप इन टिप्स का उपयोग कर सकते हैं.

DIY Mosquito Herbal Repellent: मच्छरों का प्रकोप साल में करीब 8 महीने बना रहता है. न तो ये चैन से सोने देते हैं और न ही पार्क जैसी सुकून देने वाली जगहों पर बैठने देते हैं. केवल शाम और रात के समय ही नहीं बल्कि दिन में भी मच्छर परेशान करते हैं. ऐसे में आखिर क्या किया जाए कि ये आपसे दूर रहें और भागदौड़ भरे इस जीवन में हम सुकून की सांस ले सकें? आज इसी सवाल के कुछ बेहद आसान और इंट्रस्टिंग जवाब हम यहां लेकर आए हैं. ये तरीके पूरी तरह हर्बल हैं और स्किन फ्रेंडली हैं. इस तरीकों को अपनाने से श्वांस संबंधी समस्या भी नहीं होगी...

सबसे जरूरी काम

  • आमतौर पर हममें से ज्यादातर लोग यही  सोचते हैं कि मच्छर लाइट को देखकर आकर्षित होते हैं और इसलिए रात के समय हम बेडरूम की लाइट्स को ऑन करना पसंद नहीं करते. ताकि मच्छर कमरे से दूर रहें. लेकिन फिर भी जब हम सोते हैं तो ऐसा लगता है कि मानों पूरे मौहल्ले के मच्छर हमारे कमरे में आ गए हैं!
  • दरअसल, मच्छर लाइट से जितना अट्रैक्ट होते हैं, उससे कहीं अधिक हमारे शरीर की गंध से आकर्षित होते हैं. यही वजह है कि हम लोग अंधेरे में सो रहे होते हैं, फिर भी मच्छर हमें ढूंढ लेते हैं. इन्हें बॉडी की हीट और गंध आकर्षित करती है. इसलिए सिर्फ जली हुई लाइट और खुले हुए दरवाजों को दोष नहीं देना चाहिए.

इन खुशबुओं से दूर रहते हैं मच्छर

  • दो खास तरह की खुशबू जो इंसानों को बहुत आकर्षक लगती हैं और मच्छरों को बहुत भयानक लगती हैं. इनके नाम हैं नींबू की खुशबू और लैवंडर की खुशबू. आप इन दोनों खुशबुओं का उपयोग अपने बेडरूम से मच्छर भगाने के लिए कर सकते हैं. 
  • आप इन फ्रेग्रेंस का असेंशियल ऑइल खरीदकर रख सकते हैं और ऑइल डिफ्यूजर की मदद से इनकी खुशबुओं से अपना घर महका सकते हैं. घर का वातावरण भी शुद्ध रहेगा और मच्छर भी नहीं काटेंगे.
  • यदि आप पार्क में बैठ रहे हैं तो इन खुशबू का स्प्रे कर सकते हैं या फिर अपने हैंकी पर इनका पर्फ्यूम लगाकर आराम से बैठ सकते हैं. एक और आसान तरीका है कि आप इन खुशबू में उपलब्ध कैंडल्स अपने पास जलाकर रख सकते हैं. कैंडल का तरीका बेडरूम में भी बहुत काम आएगा.

रसोई के मसाले 

  • रसोई में उपयोग होने वाले दो मसालों की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. पहला है अदरक और दूसरा लौंग. आप अपने कमरे या गर्डन में लौंग को पानी में भिगोकर अपने पास रख सकते हैं. ध्यान रखें लौंग ताजी और खुशबूदार होनी चाहिए. पुरानी और सालों से स्टोर की हुई नहीं.
  • आप अदरक को चबा सकते हैं या फिर इसे कद्दूकस करके अपने आस-पास रख सकते हैं. इसकी खुशबू से भी मच्छर आपसे दूर ही रहेंगे.

ड्रायर शीट भी है कमाल

  • ड्रायर शीट घर में कई तरीकों से उपयोग की जाती है. अलमीरा में रखे कपड़ों को स्मेल फ्री रखने से लेकर कपड़े धोते समय इन शीट्स को वॉशिंग मशीन में भी डाल दिया जाता है. ताकि कपड़ों में भीनी-भीनी सेंट की खुशबू आती रहे. 
  • पार्क या गार्डन में बैठने के दौरान आप अपनी बेल्ट, पॉकेट या कलाई पर ड्रायर शीट लटका लें. इसकी खुशबू से भी मच्छर आपसे दूर ही रहेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये 9 सीड्स, बेहद टेस्टी और बहुत हेल्दी
यह भी पढ़ें: सोने से पहले होने वाली बेचैनी को दूर करने के लिए अपनाएं 5 आसान टिप्स 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget