एक्सप्लोरर

Better Sleep: सोने से पहले होने वाली बेचैनी को दूर करने के लिए अपनाएं 5 आसान टिप्स

नींद अच्छी और गहरी आएगी, आप इन 5 टिप्स को रात में सोने से पहले जरूर ट्राई करें. पैरों की बेचैनी, शरीर की जकड़न और सिर में दर्द होने से आपकी नींद खराब नहीं होगी.

रात के समय पैरों में बहुत अधिक बेचैनी होना, पूरे शरीर में जकड़न महसूस होना और सिर में भारीपन की समस्या होने से नींद आने में परेशानी होती है. क्या आप भी इन लोगों में शामिल हैं, जो देर रात तक नींद ना आने के कारण करवटें बदलते रहते हैं और घड़ी ताकते रहते हैं... अगर हां तो अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि यहां जो 5 टिप्स बताई जा रही हैं, ये खासतौर पर जल्दी नींद लाने के लिए जानी जाती हैं...

1. बेड पर लेटकर करें ये काम

पैरों में बहुत अधिक बेचैनी होना, क्रैंप्स आना और दुखन होने की समस्या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की वजह से भी हो सकती है. यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके बारे में अधिक जान सकते हैं. हालांकि पहले इस बात पर फोकस करते हैं कि आपको तुरंत राहत कैसे मिलेगी. बेड पर लेटकर आप अपने पैरों को दीवार के सहारे ऊपर की तरफ खड़ा कर लें. ऐसा दो से तीन मिनट तक करें. फिर आराम की मुद्रा में आएं और दोबारा यही प्रक्रिया दोहराएं. तीन बार से अधिक ऐसा ना करें.

पैरों को इस तरह दीवार के सहारे ऊपर की तरफ रखना, उत्तानपादासन का ही एक रूप है. ऐसा करने से पैरों में रक्त और वायु का प्रवाह संतुलित होता है, अकड़न और बेचैनी में राहत मिलती है. क्योंकि आमतौर पर पैरों में बेचैनी की समस्या, उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जो सिटिंग जॉब में हैं और घंटों एक ही स्थान पर पैर लटकाकर बैठे रहते हैं.

2. घरेलू तेल से मालिश 

आप सरसों के तेल में लहसुन, अजवाइन और मेथी दाना डालकर इसे पका लें. ठंडा होने पर तेल कांच  की शीशी या जार मं भरकर रख लें. रात को सोने से पहले इस तेल से पैरों की मालिश करें. यह तेल पेन किलर के रूप में काम करता है और मसाज ब्लड सर्कुलेशन सही रखने में मदद करती है.

3. सिर में ऑइलिंग करें

रात को सोने से पहले सिर में तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज की जाए तो थकान और शरीर का भारीपन दूर होता है. आप रोज रात को सोने से पहले ऐसा करें आपको जल्दी नींद आएगी और अगले दिन की शुरुआत एकदम ताजगी के साथ होगी.

4. नाक में डालें अणु तेल 

अणु तेल एक आयुर्वेदिक तेल होता है, जो आपको किसी भी आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा. रात को सोने से पहले अपनी नाक को दोनों सुरों में एक-एक बूंद इस तेल की डाल लें, आपको सोने में आसानी होगी. 

5. खुशबू का सहारा लें

अपनी पसंदीदा खुशबू का थोड़ा-सा पर्फ्यूम अपने तकिये के आस-पास छिड़क लें. सोने से पहले हाथ-मुंह और पैर धोकर बिस्तर पर पाएं और त्वचा पर एक अच्छा-सा लोशन लगाकर सोएं. आपको जल्दी और बहुत प्यारी नींद आएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

यह भी पढ़ें: बहुत पापड़ बेलने के बाद समझ आते हैं 'प्यार' से जुड़े ये 10 सबक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget