एक्सप्लोरर

Diwali 2024: दिवाली पार्टी के कारण बिगड़ न जाए हाजमा, सुबह खाली पेट पिएं यह खास ड्रिंक

दिवाली पार्टी के दौरान अक्सर लोग बहुत सारी चीजें खा लेते हैं. जो पेट के लिए सही नहीं होता है. आज हम आपको बताएंगे कुछ खास ऐसे ड्रिंक के बारे में जिससे आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं.

त्योहारों के दिनों में लोग अक्सर इतना ज्यादा और अनहेल्दी खा लेते हैं कि उन्हें त्योहार के दिन पेट खराब या गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होने लगती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने पेट और शरीर को त्योहार के हिसाब से तैयार कर लें. अब से लगातार 2 दिन सुबह दूध वाली चाय पीने की जगह अजवाइन की चाय पिएं. इससे आपके शरीर और पेट को फायदा होगा. अजवाइन की चाय पीने से गैस, एसिडिटी, सीने में जलन और पेट फूलने जैसी कई बीमारियां दूर होंगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. जानिए अजवाइन का पानी कैसे बनाएं और इसे कैसे पिएं.

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?

इसके लिए रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन भिगो दें. सुबह इस पानी को अजवाइन के साथ ही उबाल लें या हल्का गर्म कर लें. अब इसे छानकर पानी को गुनगुना पी लें. आपको इस पानी को सुबह खाली पेट पीना है. इसके बाद करीब 30 मिनट तक कुछ और न खाएं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

अजवाइन का पानी पीने के फायदे

वजन घटाने में मदद करता है- अजवाइन का पानी पीने से मोटापा कम होता है. ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है. त्योहार से पहले अजवाइन का पानी पीने से पेट दुरुस्त रहेगा और कुछ वजन भी कम होगा. गैस से राहत- जिन लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें सुबह अजवाइन का पानी जरूर पीना चाहिए. अजवाइन का पानी पीने से गैस की समस्या से राहत मिलेगी. अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

अस्थमा के लिए फायदेमंद- इस मौसम में त्योहारों के दौरान अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे में अजवाइन का पानी आपको सांस, गले और नाक से जुड़ी बीमारियों से बचाता है. अजवाइन की प्रकृति गर्म होती है जो अस्थमा के रोगियों के लिए औषधि का काम करती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget