एक्सप्लोरर

Home Remedies For Gas:पेट में लगातार बन रही है गैस तो रोजाना करें ये काम, नहीं होगी कोई दिक्कत

पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए. रोजाना एक्सरसाइज और खानपान का ख्याल रखकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है.

Stomach Gas Relief Tips : पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है. यह समस्या पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण होती है. जब हम कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिसे डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरह एडजेस्ट नहीं कर पाता है तो पेट में गैस बनती है और दर्द होने लगता है. पूरे दिन बैठे रहने और ज्यादा चाय पीने से भी गैस की प्रॉब्लम हो सकती है. इसके लिए कई लोग दवाईयां खाते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से जड़ से खत्म किया जा सकता है. आइए जानते हैं...

पेट में गैस से मिलेगा आराम, रोजाना करें 6 काम

1. एक्सरसाइज करें

नियमित व्यायाम करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या कम होती है. इससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत मिल सकती है. एक्सरसाइज से शरीर फिट और तंद्रुस्त होता है. पेट की सेहत भी सुधरती है.

2. पानी पिएं

शरीर को भरपूर पानी मिले तो गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. पानी पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और गैस की समस्याएं दूर रहती हैं. ऐसे में अगर आप खाने के साथ पानी पीने का भी ख्याल रखते हैं तो एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं.

3. फल और सब्जियां खाएं

फल और सब्जियां पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं. इन्हें नियमित तौर पर अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसके साथ ही घर पर मौजूद कुछ मसाले भी पेट की समस्या को दूर कर सकते हैं और गैस से आराम दिला सकते हैं.

4. खाना धीरे-धीरे चबाएं 

जब भी खाना खाएं तो जल्दी-जल्दी खाकर उठे नहीं बल्कि भोजन को धीरे-धीरे चबाएं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या कम हो सकती है. खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने से वह सही तरह पचता है और पेट को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है.

5. तनाव कम करें

तनाव पाचन तंत्र को कमजोर करता है. इससे पेट की कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं. तनाव होने पर योग और ध्यान करना चाहिए. तनाव कम होने से एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर हो सकती है.

6. दही खाएं

दही में प्रोबियोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. इससे पेट की कई समस्याएं दूर रहती हैं. दही खाने से कब्ज भी परेशान नहीं करता है और कभी भी पेट में गैस नहीं बनती. है. इन उपायों को अपनाकर आप पेट में गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं और अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget