एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: कोल्ड, फ्लू या ओमिक्रोन? इन लक्षणों से करें तीनों की पहचान

Omicron Symptoms: तेज बुखार, सूखी खांसी, जुकाम, थकान, कमजोरी कोरोना के प्रमुख लक्षण हैं. हालांकि फ्लू और जुकाम के भी ऐसे ही लक्षण हैं. ऐसे में आपको कोल्ड, फ्लू और ओमिक्रोन के लक्षण पता होने चाहिए.

Cold Flu And Omicron Symptoms: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है. ओमिक्रोन डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक है. ऐसे में लोग इसकी चपेट में जल्दी आ रहे हैं. ठंड में कोरोना की तीसरी लहर लोगों के लिए मुसीबत बन रही है. सर्दियों में ज्यादातर लोगों को जुकाम-खांसी या गले में खराश की समस्या रहती है. वहीं फ्लू और ओमिक्रोन के भी मिलते जुलते लक्षण हैं. ऐसे में लोगों को सर्दी खांसी, फ्लू और कोरोना का पता लगाने में मुश्किल हो रही है. हल्का जुकाम या मौसमी बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर लोग घबरा जा रहे हैं. हालांकि जरूरी नहीं है कि ये कोरोना के ही लक्षण हों. अगर शरीर में ये लक्षण दिखें तो आपको फ्लू या सीजनल बुखार भी हो सकता है, लेकिन अगर आपको जरा भी अंदर से महसूस हो तो कोरोना का टेस्ट जरूर करावा लें. इसका फायदा ये होगा कि आप समय पर इलाज शुरु करवा सकते हैं. आइये जानते हैं कि सामान्य कोल्ड, फ्लू और कोरोना तीनों के क्या लक्षण हैं?

ओमिक्रोन के लक्षण (Corona Omicron Symptoms)

  • थकान और कमजोरी
  • जुकाम, नाक बहना और गले में खराश
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • खांसी और कफ होना
  • स्वाद और गंध चले जाना
  • सिर दर्द और तेज बुखार आना
  • मितली आना और तेज पसीना आना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना 

कोल्ड के लक्षण (Cold Symptoms)

  • जुकाम और नाक बंद होना
  • गला सूखना और सिर में दर्द
  • बदन और मांसपेशी में दर्द
  • कफ होना
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  • चेहरे और कानों में दबाव

फ्लू के लक्षण (Flu Symptoms)

  • गला सूखना और सिर दर्द 
  • सोने में दिक्कत 
  • भूख नहीं लगना
  • पेट में दर्द या डॉयरिया
  • अचानक से फीवर आना
  • शरीर में दर्द होना
  • थकान महसूस होना 

कोरोना वायरस का नया ओमीक्रॉन वैरिएंट सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया था. हालांकि इसे डेल्टा वैरिएंट से काफी हल्का माना जा रहा है, लेकिन आपको कोरोना के लक्षण पता होना जरूरी है. इससे आप खुद का बचाव कर सकते हैं और समय रहते अपना इलाज करवा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: जिम बंद होने से परेशान हैं, तो घर पर करें ये 5 सिंपल फैट बर्निंग एक्सरसाइज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget