एक्सप्लोरर

Lemon Water: ये 5 लोग अगर गलती से भी पी रहे हैं नींबू-पानी तो ज़रा ठहर जाएं, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

वजन कम करने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक में नींबू-पानी कमाल का असर करती है. यह विटामिन-सी का अच्छा सोर्स है. इससे इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है. हालांकि, कुछ लोगों को नींबू-पानी नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Lemon Water Side Effects: नींबू-पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है. बहुत से लोग सुबह उठने के बाद एक गिलास नींबू पानी पीते हैं. ये बॉडी डिटॉक्स करने का काम करती है.. इससे वजन भी तेजी से कम होता है. दरअसल, नींबू में विटामिन-C की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो इम्यूनिटी के स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करती है. इससे कई बीमारियों से शरीर बच जाता है. हालांकि, हर किसी के लिए नींबू-पानी फायदेमंद ही नहीं है, कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. ऐसे में जानिए किन लोगों के नींबू-पानी नहीं पीना चाहिए...
 
नींबू-पानी किसे नहीं पीना चाहिए
 
1. एसिडिटी समस्याएं
एसिडिटी की समस्या से अगर जूझ रहे हैं तो बहुत ज्यादा नींबू-पानी पीने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड ज्यादा मात्रा में होती है, जो शरीर में एसिडिटी को बढ़ा सकता है. इससे पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
 
2. दांत की समस्याएं
ऐसे लोग जिन्हें किसी तरह की डेंटल प्रॉब्लम है, उन्हें भी नींबू-पानी नहीं पीना चाहिए. दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे सेंसिटिविटी की समस्या भी हो सकती है. इसलिए दांत से जुड़ी समस्या होने पर अगर नींबू पानी पीना चाहते हैं तो डेंटिंस्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
 
3. हड्डियों की समस्याएं
हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने पर ज्यादा नींबू-पानी नहीं पीना चाहिए. इससे हड़्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. नींबू-पानी का एसिड हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण करसकता है, जो यूरीन के जरिए बाहर आ सकता है. इससे हड्डियां कमजोर और खोखली हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस होने का रिस्क भी कई गुना बढ़ सकता है.
 
4. किडनी की बीमारी
किडनी की बीमारी होने पर भी नींबू-पानी का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं. क्रॉनिक किडनी डिजीज में भी भूलकर नींबू-पानी नहीं पीना चाहिए.
 
5. हार्टबर्न होने पर
अगर हार्टबर्न की समस्या है तो गलती से भी नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने पर पेप्सिन नाम का एंजाइम सक्रिय हो सकता है. इससे पेप्टिक अल्सर की समस्या हो सकती है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही ऐसे मरीजों को नींबू-पानी का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Milind Soman: क्या खाते हैं मिलिंद सोमन, जिससे 58 की उम्र में भी एकदम फिट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget