एक्सप्लोरर

​किडनी से लेकर हार्ट हेल्थ ​तक के लिए ये चीज है बेहद खतरनाक​, आप भी जान लें

गैस रिलीफ पाउडर भले ही पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के काम आता है लेकिन अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह नुकसानदायक भी हो सकती है. इसकी वजह से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं.

Gas Releif Powder Side Effects: एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सोडा या फिर गैस रिलीफ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल कुछ लोग खाने में एडिटिव के तौर पर भी करते हैं. इडली, डोसा, ढोकला और केक जैसे डिश के बैटर को फॉर्मेट करने के लिए फ्रूट साल्ट का इस्तेमाल करते हैं. इससे फर्मेंटेशन जल्दी होता है और बैटर फूल जाता है. जिससे डिश सॉफ्ट और स्वादिष्ट होती है. हालांकि, अगर इस तरह के फूड्स में गैस रिलीफ पाउडर का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इस का इस्तेमाल करना सही है लेकिन अगर लगातार इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. 
 
गैस रिलीफ पाउडर क्या होता है
ये एक एंटासिड है, जो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है. यह सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड का मिश्रण है, जब पानी में घुलता है तब Co2 गैस पैदा करता है. पेट के अंदर जाकर ये गैस पेट में अम्ल को बेअसर कर समस्याओं से छुटकारा दिलाती है.
 
फ्रूट साल्ट के लगातार इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स
 
1. ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गैस रिलीफ पाउडर लेने से बचने की सलाह दी जाती है. लगातार इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को बढ़ा भी सकता है. इसके लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, गैस रिलीफ पाउडर में सोडियम बाइकार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होने से बीपी बढ़ सकता है.
 
2. हार्ट डिजीज
एंटासिड का ज्यादा सेवन हार्ट की समस्याएं बढ़ा सकता है. इससे दिल की कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं. एंटासिड में पाया जाने वाला सोडियम कार्बोनेट और सोडियम बाई कार्बोनेट ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.
 
3. किडनी हो सकती है प्रभावित
इस फ्रूट साल्ट का सीधा प्रभाव किडनी पर भी पड़ता है. अगर इसका लगातार सेवन करते हैं तो किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है. इसलिए एंटासिड का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है, जिससे सेहत पर ज्यादा असर न पड़े.
 
4. एलर्जिक रिएक्शन
इनो का इस्तेमाल लगातार करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसके एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं, क्योंकि एंटासिड बॉडी में एलर्जिक रिएक्शन ट्रिगर होती है. इसका इम्यून सिस्टम पर भी निगेटिव असर पड़ता है. एंटासिड होने की वजह से इसका ज्यादा सेवन शरीर में एलर्जी और इंफेक्शन पैदा कर सकता है. फूड्स में इसका इस्तेमाल फूड एलर्जी और फूड रिएक्शन का खतरा भी बढ़ाता है.
 
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget