एक्सप्लोरर

Common Cancer In Men: दिल्ली में मर्दों को कौन-सा कैंसर हो रहा सबसे ज्यादा? ये हैं टॉप-5 की लिस्ट

Cancer : पुरुषों में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर, टेस्टिकल्स कैंसर, स्किन कैंसर, ओरल कैंसर और लंग्स कैंसर है. लाइफस्टाइल और खानपान सही बनाकर इन कैंसर से आसानी से बचा जा सकता है.

Cancer in Men : कैंसर का खतरा पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. हर साल लाखों मौत इस बीमारी की वजह से हो रही है. पुरुषों में लंग्स, माउथ और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जा रहे हैं. कैंसर को लेकर हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है.  

एक अध्ययन में पाया गया है कि भारत में सिर और गर्दन में कैंसर तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली के एनजीओ कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन की इस स्टडी में बताया गया है कि देश में कम से कम 26% कैंसर मरीज सिर और गर्दन के कैंसर के हैं. ऐसे में आइए जानते हैं देश में पुरुषों में होने वाले 5 सबसे ज्यादा कैंसर कौन से हैं...

1. प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर मर्दों में होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है. यह प्रोस्टेट नाम की ग्रंथि में होता है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और स्पर्म प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार होता  है. इसमें प्रोस्टट की कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है, जो समय के साथ ट्यूमर में बदल जाता है. इसमें यूरिन पास होने में दिक्कत होती है, पेशाब से खून आना और हड्डियों में दर्द जैसी समस्या होती है.

2. टेस्टिकल्स कैंसर (Testicular Cancer)
पुरुषों में जब टेस्टिकल की कोशिकाओं में असामान्य तौर से वृद्धि होती है तो इसे टेस्टिकल कैंसर कहते हैं. यह पुरुषों में होने वाले सबसे आम कैंसर में है. शुरुआत में ही इसके लक्षणों की पहचान कर सही इलाज पा सकते हैं. इससे जुड़े लक्षणों में टेस्टिकल में भारीपन, मुड़ना, दर्द होने जैसे लक्षण हैं.

3. स्किन कैंसर (Skin Cancer)
स्किन कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर है. इसमें त्वचा पर तिल या मस्से की साइज में बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में डॉक्टर बायोप्सी की सलाह देते हैं. ये कैंसर तब होता है जब मेलानोसाइट्स-पिगमेंट प्रोड्यूसिंग कोशिकाएं स्किन को रंग देती हैं, कैंसर में बदल जाती है.

4. ओरल कैंसर (Oral Cancer)
धूम्रपान या तंबाकू खाने वाले पुरुषों में मुंह का कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता  है. इसमें होठों पर सफेद, लाल, भूरे या पीले रंग के धब्बे दिखाई पड़ सकते हैं. मुंह के अंदर घाव बनना, अल्सर जैसा दिखना इस कैंसर के लक्षण हैं. शुरुआत में ही टेस्ट और ट्रीटमेंट करवाकर इसे ठीक किया जा सकता है. 

5. लंग्स कैंसर (Lung Cancer)
खांसी आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर खांसी लगातार बनी है तो यह फेफड़ों के कैंसर का इशारा हो सकता है. 4 हफ्तों तक अगर लगातार खांसी आ रही है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए, क्योंकि ये लंग्स कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget