एक्सप्लोरर

खुशखबरी! सोमवार तक मौसम होगा साफ, लेकिन पॉल्यूशन से रहें बचकर क्योंकि...

नईदिल्ली: दीवाली के बाद से ही दिल्ली का पॉल्यूशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं. इतना ही नहीं कई स्कूलों ने तो स्कूल ही बंद कर दिए हैं जबकि बहुत से स्कूलों ने सुबह की प्रेयर और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज बंद कर दी हैं. आलम ये है कि डॉक्टर्स भी अब लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सोमवार तक मौसम साफ हो जाएगा और पॉल्यूशन से राहत मिलेगी. इसी बारे में एबीपीन्यूज ने मौसम विभाग के डॉ. विजय कुमार सोनी से बात की. जानिए क्या कहना है इनका.

क्या कहते हैं मौसम विभाग के अधिकारी- डॉ. विजय कुमार का कहना है कि ये बिल्कुल सच है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम साफ होगा और पॉल्यूशन से राहत मिलेगी. उनका कहना है कि दरअसल, हवाओं में तेजी आने से ऐसा होगा. इससे स्मॉग छठेगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी.

स्मॉग से मिलेगी निजात- कहने का मतलब है कि हवा में फ्रेशनेस को आप सोमवार को महसूस कर सकते हैं. सोमवार के आसपास विजिबिलिटी अधिक साफ होगी. ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार यानि 7 नवंबर तक हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती हैं जिससे स्मॉग से निजात मिलेगी.

क्यों बढ़ा अचानक पॉल्यूशन – आपको बता दें, 29 अक्तूबर से ही दिल्ली की हवा में बदलाव आने लगा था और दीवाली के अगले दिन तो धुंध इतनी अधिक थी कि हर किसी ने लोगों द्वारा जलाएं पटाखों को इसका जिम्मेदार बताया. लेकिन दीवाली के दिन जारी हुई नासा की तस्वीरों से सच सामने आया और पता चला कि पंजाब-हरियाणा राज्यों में किसानों द्वारा जलाए गए वेस्ट भूसे और फसल के कारण अचानक दिल्ली की हवाओं में धुंध बढ़ गई थी.

सरकार ने उठाए कदम- हालांकि दिल्ली- के डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने पॉल्यूशन से निजात पाने के लिए कई सख्ती से कई कड़े कदम उठाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर- लंग केयर फाउंडेशन के डॉ. अरविंद का कहना है कि बेशक मौसम साफ होगा लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप लापरवाही बरतें. डॉ. कहते हैं कि अभी दीवाली के बाद पॉल्यूशन बहुत बढ़ गया है. सोमवार तक अगर कहा जा रहा है कि मौसम साफ होगा और पॉल्यूयशन में कमी आएगी तो इसका मतलब ये नहीं कि हवा से पॉल्यूशन एकदम खत्म हो जाएगा. गंदी हवा में सांस लेने से बीमारियां फैलेंगे ही. आपको मौसम साफ होने के बाद भी सावधानियां बरतनी बहुत जरूारी हैं.

डॉ. आगे कहते हैं कि अभी का पॉल्यूशन इतना है कि व्यक्ति दिनभर में जैसे 40 सिगरेट पी रहा है या 30 सिगरेट पी रहा है. लेकिन सोमवार को अगर मौसम साफ भी होता है और हवाएं तेज होती हैं तो पॉल्यूशन इतना होगा कि व्यक्ति दिनभर में 20 सिगरेट पी रहा है. अब आप समझ सकते हैं कि हवा कितने दिन तक दूषित रहेगी.

डॉ. अरविंद का कहना है कि बेशक, दिल्ली की हवा को फ्रेश होने में कई दिन लग जाएंगे लेकिन आप मास्क लगाकर और उसी तरह से अपनी केयर करें जैसे करते आ रहे हैं. वे ये भी कह रहे हैं कि ये हवा सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को नुकसान पहुंचा रही है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget