एक्सप्लोरर

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा भी कर सकता है नुकसान, रोज पीने से हो सकती हैं ये परेशानी

अगर आप रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से काढ़ा पी रहे हैं तो ये काढ़ा आपके लिए परेशानी भी पैदा कर सकता है. इसलिए काढ़ा बनाते वक्त इन खास बातों का ख्याल रखें.

कहते है अति हर चीज की बुरी होती है. जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सही नहीं होती. फिर चाहे वो खाने पीने की चीजें ही क्यों न हों, जरूरत से ज्यादा सेवन करना हमारे लिए नुकसानदेय हो सकता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उतना ही सेवन करना चाहिए जितना जरूरी है, नहीं तो इसके हानिकारक परिणाम नजर आने लगते हैं. आजकल कोरोना जैसी महामारी की वजह से लोगों के अंदर डर है. हर कोई खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहा है.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग रोजाना काढ़ा बनाकर पी रहे हैं. ये बात सच है कि काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. आयुर्वेद में काढ़ा पीने का बहुत महत्व है. इस मौसम में बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार की ओर से भी लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है साथ ही बनाने का तरीका भी बताया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उसका ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है.

रोजाना काढ़ा पीने से शरीर को होने वाले नुकसान रोजाना काढ़ा पीने से हमारे स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है काढ़ा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और उनकी मात्रा किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र, और मौसम पर निर्भर करती है. अगर आप हर दिन काढ़ा पी रहे हैं लेकिन आपको इससे कुछ परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत काढ़ा पीना बंद कर दें. और डॉक्टर की सलाह लें. आइए जानते हैं रोजाना काढ़ा पीने से क्या परेशानियां होती हैं.
1 पेट बहुत ज्यादा गैस बनना और जलन होना
2 नाक से खून बहना और सूखापन रहना 3 मुंह में छाले हो जाना 4 एसिड बनना और अपच की समस्या होना 5 बार-बार पेशाब जाना  और जलन होना
ज्यादा काढ़ा पीने से के नुकसान कढ़ा बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उन सभी चीजों की तासीर गर्म होती है. काढ़ा बनाने में काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी, गिलोय, अश्वगंधा, इलायची और सोंठ जैसी गर्म सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. ये सारी चीजें शरीर में गर्मी पैदा करती हैं. इनका ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है.
वात और पित्त दोष वालों को हो सकता है नुकसान काढ़े का इस्तेमाल कफ विकार वाले लोगों के फायदेमंद होता है. नियमित रूप से काढ़ा पीने से कफ खत्म हो जाता है. लेकिन पित्त और वात दोष वालों को अपने काढ़े में ज्यादा गर्म चीजें नहीं डालनी चाहिए. ऐसे लोगों को काली मिर्च, दालचीनी और सोंठ जैसी चीजें डालते समय सावधानी बरतनी चाहिए. ये चीजें आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.
काढ़ा बनाते वक्त रखें ये खास ख्याल अगर आपको गर्म तासीर की चीजें सूट नहीं करती और आप नियमित रूप से काढ़ा पी रहे हैं तो काढ़ा बनाते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा. काढ़ा बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाली जड़ी-बूटियों और मसालों की मात्रा का विशेषतौर पर ध्यान रखें. आप दालचीनी, काली मिर्च, अश्वगंधा और सोंठ की मात्रा कम कर सकते हैं. इससे काढ़ा आपको ज्यादा गर्मी नहीं करेगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget