एक्सप्लोरर

Daily Bath: दो दिन न नहाओ तो शरीर के साथ होता है ऐसा

Lifestyle Tips: हर दिन नहाने की सलाह घर में सभी देते हैं. स्कूल के दिनों में मां से लेकर दादाजी तक घर में हर कोई नहाने को कहता है. लेकिन न नहाने के इतने नुकसान शायद ही किसी ने बताएं होंगे.

Benefits Of Daily Bath: नहाने के साथ दिन की शुरुआत करने से दिन अच्छा बीतता है और शरीर में भी ताजगी (Freshness) बनी रहती है. जब भी बहुत थकान (Tiredness) होती है तो नहाने से शरीर में नई ऊर्जा (Fresh Energy) का संचार होने लगता है. इसीलिए नहाना थकान उतारने (Get rid of fatigue) का सबसे आसान और प्रभावी उपाय है. लेकिन ऐसा कई बार होता है, जब हमें नहाने के लिए समय नहीं मिल पाता. ऐसा खासतौर पर उन महिलाओं और पुरुषों के साथ होता है, जो जॉब (Job) और परिवार (Family) दोनों का दायित्व निभा रहे होते हैं. नाश्ता बनाना, बच्चों को तैयार करना, खुद तैयार होना और समय पर ऑफिस पहुंचना. इस सबके बीच कई बार नहाने का समय नहीं मिल पाता है.

हम आपकी समस्या समझते हैं लेकिन अगर आप लगातार दो दिन तक नहा नहीं पाते हैं, न सुबह को और न शाम को तो आपके शरीर में क्या बदलाव (Changes in body) शुरू हो जाते हैं, इस पर एक दृष्टि डाल लें. क्योंकि जो बदलाव आपके शरीर में न नहाने से होने लगते हैं, उन्हें आप किसी भी हालत में नहीं चाहेंगे...

न नहाने के नुकसान क्या हैं?

जब आप लगातार दो दिन तक नहीं नहा पाते हैं तो आपके शरीर में घुसपैठ शुरू हो जाती है और ये घुसपैठ करने वाले घुसपैठिए होते हैं, बैक्टीरिया और फंगस. सिर्फ दो दिन ना नहाने से आपके शरीर पर 1000 की संख्या में बैक्टीरिया और 40 प्रकार के फंगस पनपने शुरू हो जाते हैं. इनमें से ज्यादातर वही होते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं और बीमार पड़ने की वजह बन जाते हैं. 

हालांकि ये बैक्टीरिया और फंगस शरीर पर रोज पैदा होते हैं लेकिन जब आप रोज नहाते हैं तो इनकी धुलाई हो जाती है और त्वचा साफ हो जाती है. साथ ही शरीर पर पानी डलने से शरीर के अंदर भी ताजगी उत्पन्न होती है, जो शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है. क्योंकि हमारे शरीर का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पानी से बना है, इसलिए पानी हमारे शरीर के लिए वरदान की तरह काम करता है. यह शरीर को ऊर्जा भी देता है और इसकी सफाई भी करता है.

जल्द बीमार पड़ना

इस बात को आप खुद नोटिस करेंगे कि जब आप नहीं नहाते हैं तो खुद को बीमार की तरह अनुभव करते हैं. इसीलिए स्वयं को बेहतर फील कराने के लिए डियो, परफ्यूम, क्रीम और लोशन इत्यादि का अधिक उपयोग करना पड़ता है. लेकिन यदि ना नहाने का यह सिलसिला लंबा चलने लगता है तो शरीर इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और फंगस का आसान टारगेट बन जाता है और आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं.

दुर्गंध की समस्या

इस बात में कोई शक है ही नहीं कि न नहाने से शरीर में दुर्गंध आने लगती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर पर पैदा होने वाले बैक्टीरिया शरीर से 30 अलग-अलग प्रकार की मूड खराब करने वाली दुर्गंध निकाल सकते हैं, जो मूड खराब करने और शर्मिंदा कराने के लिए काफी होती हैं. इसलिए चाहे साबुन लगाने का समय मिले या ना मिले, सुबह के समय आप बॉडी पर कुछ मग पानी डालकर या शॉवर लेकर इसे साफ जरूर कर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: खतरनाक हो सकता है लैंस उतारे बिना सोना, जानें क्या होता है नुकसान

यह भी पढ़ें: बार-बार ब्लेडर इंफेक्शन होने के कारण और लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट
मर्दों को गलती से भी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये 5 बेहद कॉमन लक्षण, वरना बढ़ जाएगा प्रोस्टेट

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget