एक्सप्लोरर

सीटी स्कैन बन सकता है आपके लिए जानलेवा! इस खतरनाक बीमारी का बढ़ जाता है रिस्क

Are CT Scans High Risk : सीटी स्कैन आधुनिक मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि है. लेकिन इससे कैंसर होने का रिस्क बढ़ सकता है. आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में-

Are CT Scans High Risk : आज के समय में मेडिकल साइंस काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है. बेहतर इलाज के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट और गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए तरह-तरह के टेस्ट होने लगे हैं, जिसमें सीटी स्कैन (CT Scan) शामिल है. यह काफी उपयोगी और प्रभावी टेक्नीक है, जिसका प्रयोग शरीर के आंतरिक अंगों, हड्डियों, मस्तिष्क, और ट्यूमर जैसी कई स्थितियों की जांच के लिए किया जाता है. लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च ने चौंका देने वाला खुलासा किया है. दरअसल, सीटी स्कैन को लेकर JAMA इंटरनल मेडिसिन पत्रिका में एक रिसर्च पब्लिश हुई है. आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में विस्तार से-

रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

इस रिसर्च में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का बार-बार सीटी स्कैन होता है, जो यह उस व्यक्ति के लिए कैंसर का कारण बन सकता है. बता दें कि इस  रिसर्च कोअमेरिका में मरीजों पर हो रहे स्कैन के आधार पर की गई है. 

इस रिसर्च में बताया गया है कि कैंसर के कुल मामलों में से 5 प्रतिशत सीटी- स्कैन कराने की वजह से हो सकते हैं. ऐसे लोगों को कैंसर होने का रिस्क अधिक होता है, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार सीटी स्कैन कराएं हैं. रिसर्च में कहा गया है कि स्कैन के दौरान मशीन से निकलने वाली रेडिएशन कैंसर का खतरा बढ़ाती है. 

क्या सीटी स्कैन कराने से बचना चाहिए?

जरूरी नहीं कि सीटी स्कैन पूरी तरह से नुकसानदेह हो. यह एक बहुत उपयोगी और जीवनरक्षक टेक्नीक है. लेकिन जरूरत से ज्यादा या बिना वजह इसका प्रयोग नहीं आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है. 

ये भी पढ़ें - तेज धूप में रहने से पूरी बॉडी में पड़ने लगते हैं छाले, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव

डॉक्टर आमतौर पर तभी सीटी स्कैन लिखते हैं, जब यह जरूरी हो. इसके बजाय यदि MRI, अल्ट्रासाउंड या अन्य टेक्नीक से मरीज के बीमारी की जानकारी मिल सके, तो वही विकल्प बेहतर हो सकता है क्योंकि उनमें रेडिएशन नहीं होता.

क्या सावधानी अपनाएं?

  • अगर किसी कारण से आपको सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है, तो डॉक्टर से जरूर पूछें की इसके अलावा कोई विकल्प है या नहीं. 
  • डॉक्टर को पुराने स्कैन की जानकारी दें, ताकि दोहराव से बचा जा सके.
  • बच्चों के स्कैन में खास ध्यान दें, कम डोज वाली तकनीक का इस्तेमाल हो.
  • प्रेग्नेंट महिलाएं बिना डॉक्टरी सलाह के कभी भी स्कैन न कराएं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget