एक्सप्लोरर

तेज धूप में रहने से पूरी बॉडी में पड़ने लगते हैं छाले, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव

Summer Problems : गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन पर छाले पड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और लक्षण क्या हैं?

Summer Problems : गर्मियों में जब धूप अपनी चरम पर होती है, तो उसमें अधिक देर तक रहना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोगों को तेज धूप या हीट वेव के कारण स्किन पर जलन, सूजन और यहां तक कि छाले यानि सन ब्लिस्टर भी हो जाते हैं. इससे स्किन पर काफी दर्द होता है, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं तेज धूप में छाले पड़ने के क्या कारण हैं और इसके लक्षण क्या हैं?

तेज धूप में छाले पड़ने के पीछे क्या कारण हैं?

सनबर्न - लंबे समय तक UV किरणों के संपर्क में आने से स्किन जलने लगती है, जिससे छाले बन सकते हैं.

हीट रैश - जब पसीना स्किन के अंदर फंस जाता है और स्किन को ठीक से ठंडा नहीं होने देता, तो छोटे-छोटे छाले बन जाते हैं.

सेंसटिव स्किन - कुछ लोगों की त्वचा धूप के प्रति अधिक संवेदनशील होती है, जिससे जल्दी जलन या छाले हो सकते हैं.

एलर्जी और दवाओं का रिएक्शन - कुछ दवाओं, जैसे- एंटीबायोटिक, पेनकिलर से त्वचा की UV किरणों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें - आपको भी हो सकता है टाइप-5 डायबिटीज, जान लीजिए क्या हैं लक्षण

सन ब्लिस्टर के लक्षण क्या हैं?

  • त्वचा पर लालिमा और सूजन
  • छोटे-छोटे या बड़े पानी भरे छाले
  • जलन और खुजली होना
  • छाले फूटने पर रिसाव और दर्द
  • गंभीर मामलों में बुखार और सिरदर्द 

छालों से बचने के क्या उपाय हैं?

तेज धूप में जाने से बचें - सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय धूप सबसे तेज होती है.

सनस्क्रीन लगाएं - बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं और हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं.

शरीर को ढककर रखें और हाइड्रेट रहें - हल्के रंग और कॉटन के कपड़े पहनें जो त्वचा को धूप से कवर करें. साथ ही खूब पानी पिएं और नींबू पानी, नारियल पानी जैसी चीजों से शरीर को हाइड्रेट रखें. 

स्किन को रखें कूल - अगर धूप से आने के बाद जलन महसूस हो, तो एलोवेरा जेल, गुलाब जल या ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget