एक्सप्लोरर

एड़ी फटने का मतलब शरीर में है इन 3 विटामिन की कमी, जानिए इलाज

अगर पूरे साल आप अपनी फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं तो आपके शरीर में विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी-3 की कमी हो सकती है. इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी एड़ियों के फटने की समस्या हो सकती है. घर पर ऐसे करें फटी एड़ियों का इलाज.

Cracked Heels: कई बार फटी एड़ियां आपकी खूबसूरती में दाग लगा देती हैं. कुछ लोगों को ये समस्या सिर्फ सर्दियों में होती है, लेकिन कुछ लोगों को पूरे साल ही एड़ियों के फटने (cracked heels) की समस्या रहती है. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है. दरअसल कई बार गंदगी और हमारे खराब स्किन केयर रूटीन की वजह से एड़ियां फट जाती हैं. कुछ लोगों की स्किन बहुत ड्राई होती है जिसकी वजह से क्रेक हील्स की समस्या बनी रहती है. लेकिन इन वजहों के अलावा भी अगर आपके पैर फटे रहते हैं तो इसके पीछे का कारण विटामिन्स की कमी और हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है. आपके शरीर में कुछ विटामिन की कमी हो सकती है जिससे पूरे साल आपको फटी एड़ियों की परेशानी बनी रह सकती है. जानते हैं कैसे. 

कौन सी विटामिन की कमी से एड़ियां फटती है
डॉक्टर्स का कहना है कि जब हमारी त्वचा सूख जाती है और नमी की कमी हो जाती है तो स्किन खुरदरी और परतदार बन जाती है. फिशर (fissures) जो गहरी दरारें पैदा कर सकता है वो स्किन की गहरी परतों में फैल सकती है. इसके पीछे शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी हो सकती है.  
1. विटामिन बी-3 (Vitamin B3) 
2.  विटामिन ई (Vitamin E)
3. विटामिन सी (Vitamin C)  

अगर शरीर में विटामिन सी और विटामिन बी3 की कमी है तो त्वचा फटने लगती है. वहीं विटामिन ई की कमी से स्किन में दरारें पड़ सकती हैं. अच्छी त्वचा के लिए ये विटामिन बहुत जरूरी हैं. इनसे कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और स्किन को प्रोटेक्शन मिलता है. कई बार स्किन में ड्राईनेस खनिज, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी की वजह से भी हो सकती है. 

हार्मोन असंतुलन से भी एड़ियां फटती है
कई लोगों में हार्मोन्स का डिसबैलेंस होने पर भी ये समस्या होने लगती है. थायराइड या एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन्स के असंतुलन से भी एड़ियां फटने लगती हैं. ज्यादा गंभीर होने पर एड़ियों में दरारें हो सकती हैं और ब्लड भी आ सकता है. 

फटी एड़ियों का इलाज
⦁ अगर आपकी एड़ियां गंदगी की वजह से फटी हैं तो रगड़ने से गंदगी निकलने के बाद सही हो सकती हैं. 
⦁ आप किसी भी तरह की हील बाम का उपयोग कर सकते हैं. जो मॉइस्चराइज़ और एक्सफ़ोलीएट के लिए बना हो. 
⦁ पैरों को 20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें, इसके बाद प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को साफ कर लें. 
⦁ खाने में जिंक का सेवन करें इससे स्वस्थ त्वचा के रखरखाव में मदद मिलती है. 
⦁ विटामिन ई कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाली प्रक्रियाओं को धीमा करने में मदद करता है. इसलिए खाने में नट्स और सीड्स का उपयोग करें.
⦁ ड्राईनेस को कम करने के लिए विटामिन सी का सेवन करें. इसके एस्कॉर्बिक एसिड ट्रांस-एपिडर्मल पानी के नुकसान पर असर डालता है. खाने में खट्टे फल जरूर खाएं. 

ये भी पढ़ें: हीट स्ट्रोक से बचाएगा खस का शर्बत, आयरन की कमी भी होगी पूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget