एक्सप्लोरर

बच्चों को कोरोना हो जाए तो क्या बरतनी चाहिए सावधानी? बिल्कुल न करें ये काम

Covid Precautions for Kids: बच्चों को कोरोना हो जाए तो क्या करना सही रहेगा. जानिए जरूरी सावधानियां और वो गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए, ताकि बच्चे जल्दी ठीक हो सकें.

Covid Precautions for Kids: जब किसी बड़े को बुखार या खांसी होती है तो हम घबरा तो जाते हैं लेकिन संभल भी जाते हैं. लेकिन जब बात बच्चों की हो, खासकर वह किसी गंभीर संक्रमण जैसे कोरोना से जूझ रहे हों, तो डर कई गुना बढ़ जाता है. बच्चों की मासूमियत और नाजुक सेहत को देखकर हर मां-बाप की आंखें भीग जाती हैं. कोरोना वायरस भले ही अब पहले की तरह खतरनाक न हो, लेकिन बच्चों के मामले में अब भी सावधानी बहुत जरूरी है. अगर आपके बच्चे को कोरोना हो जाता है तो घबराने की बजाय सही और सटीक कदम उठाना जरूरी है. 

ये भी पढ़े- क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में होने लगता है पेन? जान लीजिए क्या है सच

बच्चों को कोरोना हो जाए तो क्या करें?

जैसे ही बच्चे में बुखार, खांसी, गले में खराश या थकावट जैसे लक्षण नजर आएं, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 
शरीर को बीमारी से लड़ने के लिए पर्याप्त आराम चाहिए होता है. बच्चा खेलना चाहे तो जरूर खेलने दें, लेकिन थकावट से बचाएं. 
बच्चे को समय-समय पर पानी, नारियल पानी या सूप जैसी चीजें पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. 
बच्चे की डाइट में पोषणयुक्त चीजें शामिल करें. जबरदस्ती न खिलाएं, लेकिन भूखा भी न रखें. 
घरवालों को मास्क पहनना चाहिए और बच्चे के संपर्क में आने से पहले हाथ साफ करने चाहिए. 

ये गलतियां बिल्कुल न करें

बच्चे को लेकर घबराएं नहीं: घबराहट से फैसले गलत हो सकते हैं. शांत रहकर सोचें और डॉक्टर की सलाह पर अमल करें. 

बिना सलाह दवाएं न दें: बच्चों की दवाइयों की मात्रा और प्रकार अलग होती है. बिना डॉक्टरी सलाह के कुछ भी देना नुकसानदायक हो सकता है. 

बच्चे को आइसोलेट करना: बच्चों को अकेला न महसूस होने दें. उनके पास बैठें, उनसे बात करें, कहानियां सुनाएं. 

स्क्रीन टाइम न बढ़ाएं: बीमारी में टीवी या मोबाइल से ध्यान हटता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम उनकी आंखों और दिमाग पर असर डाल सकता है. 

लक्षण हल्के देखकर लापरवाही न करें: बच्चों में कई बार लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन बीमारी बढ़ सकती है. इसलिए सतर्क होना जरूरी है. 

कोरोना भले ही बदल गया हो, लेकिन बच्चों के लिए यह अब भी चिंता का विषय है. उनका ख्याल रखना हमारा पहला फर्ज है. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें प्यार, सुरक्षा और सही देखभाल देना ही सबसे जरूरी है. इसलिए सही जानकारी और धैर्य से आप हर बीमारी को मात दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget