एक्सप्लोरर

क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में होने लगता है पेन? जान लीजिए क्या है सच

Breast Pain During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाला ब्रेस्ट पेन सामान्य हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है. आखिर ऐसा क्यों होता, इसके बारे में जाने.

Breast Pain During Periods: हर महीने जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं तो शरीर में सिर्फ ब्लीडिंग ही नहीं, बल्कि कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं. सिर दर्द, पेट दर्द, मूड स्विंग्स, थकावट, ये तो आम लक्षण माने जाते हैं. लेकिन एक और चीज है जो कई महिलाओं को परेशान करती है और वो है ब्रेस्ट पेन यानी स्तनों में दर्द या खिंचाव होना. कई महिलाएं इसे लेकर उलझन में रहती हैं कि ये सामान्य है या किसी बीमारी का संकेत?

क्या ब्रेस्ट पेन पीरियड्स का सामान्य हिस्सा है?

ज्यादातर मामलों में यह साइकलिक ब्रेस्ट पेन होता है जो पीरियड्स के शुरू होने से कुछ दिन पहले या उसके दौरान महसूस होता है. इसका कारण हार्मोनल बदलाव होता है, खासकर एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव आ जाना है. ये हार्मोन स्तनों की टिशूज़ पर असर डालते हैं जिससे सूजन और संवेदनशीलता बढ़ जाती है. 

ये भी पढ़े- गर्मी के इन 9 दिनों में रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, नौतपा के दौरान ऐसे रखें बॉडी का खास ध्यान

ब्रेस्ट पेन कैसा महसूस होता है?

स्तनों में भारीपन या खिंचाव
हल्की या तेज चुभन
छूने पर संवेदनशीलता
यह दर्द अक्सर दोनों ब्रेस्ट में समान रूप से होता है और पीरियड्स खत्म होते ही धीरे-धीरे कम होने लगता है. 

ब्रेस्ट पेन से राहत के उपाय

गर्म पानी की बोतल या ठंडी सिकाई से सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है. 

कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन ब्रेस्ट पेन को बढ़ा सकता है. पीरियड्स के दौरान इनसे थोड़ा परहेज फायदेमंद हो सकता है. 

ब्रा या कपड़े स्तनों पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे दर्द बढ़ता है. हल्की, कॉटन की ब्रा पहनें जो आरामदेह हो. 

हल्की स्ट्रेचिंग या योग शरीर को रिलैक्स करता है और दर्द में आराम मिलता है. 

कब चिंता करनी चाहिए?

अगर ब्रेस्ट पेन लगातार बना रहे, एक ही साइड में हो, गांठ महसूस हो या निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें, यह किसी अन्य मेडिकल स्थिति का संकेत भी हो सकता है. 

पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होना कई महिलाओं के लिए आम बात है और अक्सर ये हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है. यह चिंता की बात नहीं, लेकिन अगर लक्षण लगातार बने रहें या कुछ असामान्य लगे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी से आप इस असहजता को काफी हद तक कम कर सकती हैं और पीरियड्स के दिनों को थोड़ा आसान बना सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget