एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना वैक्सीन ने भारत में कितने लाख लोगों की जान बचाई, रिसर्च में बड़ा दावा, जानकर आप खुश हो जाएंगे

Covid Vaccine: कोरोना वैक्सीन के असर से भारत में 42 लाख से अधिक संभावित मौतों को रोका गया है. ये बात 'द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कही गयी है.

Covid-19 Update: भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन लगाए जा रहे हैं. भले ही वैक्सीन बनने में समय लगा हो, लेकिन इसके बाद मौतों की रफ्तार काफी कम हुई है. हालांकि पिछले महीने डब्ल्यूएचओ (WHO) ने एक अनुमान लगाया था, जिसमें कहा गया था कि भारत में 4.7 मिलियन कोविड से जुड़ी मौतें हुई थीं. इस आंकड़े का सरकार ने खंडन किया है. 

क्या कहती है 'द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल की रिपोर्ट 
सरकार ने 'द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला दिया है और कहा है कि COVID-19 टीकों ने भारत में 2021 में 42 लाख से अधिक संभावित मौतों को रोका है. ये रिपोर्ट महामारी के दौरान देश में "अतिरिक्त" मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित है.

वैक्सीन से 1 साल में आधी हुई मौतों की संख्या
विश्व स्तर पर, गणितीय मॉडलिंग अध्ययन में ये पाया गया कि COVID-19 के वैक्सीन से 1 साल में महामारी के दौरान संभावित मृत्यु दर को करीब 20 मिलियन या आधे से ज्यादा कम कर दिया है. इस रिसर्च में कहा गया है कि टीकाकरण कार्यक्रम के पहले साल में संभावित 31.4 मिलियन COVID-19 मौतों में से 19.8 मिलियन को दुनिया भर में रोका गया था. ये अनुमान 185 देशों के आधार पर लगाया गया था.

स्टडी में कहा गया है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2021 के अंत तक दो या अधिक वैक्सीन की खुराक के साथ सभी देशों की 40% आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया होता, तो करीब 5,99,300 लोगों की जान और बचाई जा सकती थी. इस स्टडी में 8 दिसंबर, 2020 और 8 दिसंबर, 2021 के बीच के आंकड़े शामिल किए गए हैं. 

भारत में 42 लाख लोगों की बचाई गई जान
भारत को लेकर इस स्टडी में कहा गया है कि एक साल के अंदर भारत में वैक्सीन से 42,10,000 मौतों को रोका गया. इससे पता चलता है कि भारत में टीकाकरण अभियान ने लाखों लोगों की जान बचाई है. यह टीकाकरण का ही प्रभाव है कि भारत में डेल्टा वैरिएंट ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Thyroid Health Care: थायरॉइड से बचाते हैं ये 6 न्यूट्रिऐंट्स, डायट में शामिल करें ये 3 टेस्टी फूड्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget