एक्सप्लोरर

धनिये के बीज चबाने से क्या होता है फायदा, जानें किन लोगों के लिए है ये बेस्ट

किचन में इसके बिना शायद ही कोई डिश तैयार होती हो. इसका अ​धिकतर इस्तेमाल पाउडर के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके बीज भी गुणों से भरपूर होते हैं.

भारतीय रसोई औषधीय गुणों का खजाना होती है. इसमें पाए जाने वाले तरह-तरह के मसाले खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. ऐसा ही एक मसाला है धनिया. किचन में इसके बिना शायद ही कोई डिश तैयार होती हो. इसका अ​धिकतर इस्तेमाल पाउडर के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके बीज भी गुणों से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कि धनिये के बीज किस तरह शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं...

डायबिटीज में भी असरदार

डायबिटीज के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए अक्सर रेगुलर दवाइयां खानी पड़ती हैं. लेकिन धनिये के बीज डायबिटीज कंट्रोल करने में सपोर्ट कर सकते हैं. एक स्टडी के अनुसार धनिये के बीजों के अर्क में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन की गति को इंप्रूव कर सकते हैं. इससे बाॅडी में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

डाइजेशन सिस्टम होता है इंप्रूव

लाइफस्टाइल चेंज की वजह से डाइजेशन सबसे बड़ी प्राॅब्लम बन गया है. धनिये के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जिससे ये लिवर फंक्शन को सपोर्ट कर डाइजे​स्टिव सिस्टम को इंप्रूव करने में मदद करते हैं. अगर डाइजेशन की प्राॅब्लम से जूझ रहे हैं तो ये काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं.

​स्किन प्राॅब्लम में राहत

​​एक रिसर्च के मुताबिक धनिये के बीज ​स्किन प्राॅब्लम को दूर करने में भी मदद करते हैं. इससे एक्जिमा, इचिंग, चकत्ते और सूजन जैसी विभिन्न ​स्किन प्राॅब्लम से राहत मिल सकती है. असल में धनिये के बीज में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिससे मुंह के छालों और घावों को भी ठीक करने में भी मदद मिलती है.

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

बालों का टूटना एक आम समस्या है. किसी भी एज ग्रुप में ये समस्या देखने को मिल रही है. अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो धनिये के बीज राहत दे सकते हैं. धनिये के बीज बालों को झड़ने से रोकने और नए बालों के विकास के लिए जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. बालों के रोमों को मजबूत कर बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिलाते हैं.

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे

बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल का लेवल बढ़ने से कई बीमारियों का रिस्क पैदा हो जाता है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. साथ ही ये स्ट्रोक की वजह भी बन सकता है. ऐसे में जरूरी है कि शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जाए. इसके लिए भी धनिये के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है. दरअसल धनिये के बीज में कोरिएन्ड्रिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो लिपिड पाचन की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है.

ये भी पढ़ें: कुछ लोगों को क्यों लगता है इलेक्ट्रिक शॉक, क्या विटामिन बी12 की कमी है इसकी वजह?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget