एक्सप्लोरर

जरूरत से ज्यादा ना करें नींबू पानी का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Excessive Lemon Water Side Effects: जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसके अधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव और जरूरी सावधानियां के बारे में जानिए.

Excessive Lemon Water Side Effects: वजन घटाने के लिए अक्सर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं. सुबह उठते ही इसे खाली पेट लेते हैं. कुछ लोग तो एक्स्ट्रा डिटॉक्स के चक्कर में दिन में दो-तीन बार इसका सेवन कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि "हर चीज की अति बुरी होती है" ये कहावत नींबू पानी पर भी लागू हो सकती है? अगर नहीं, तो अब सोचिए! क्योंकि जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीना आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

दांतों की सेहत पर असर

नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है. लगातार नींबू पानी पीने से दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और दांत जल्दी खराब हो सकते हैं. 

ये भी पढ़े- हर साल सामने आ रहा कोरोना का नया वैरिएंट तो क्या वैक्सीन भी हो रही अपडेट? नई स्टडी से समझ लीजिए हालात

पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं

नींबू पानी को खाली पेट पीना कई बार एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. खासकर जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें इसका अधिक सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

हड्डियों पर प्रभाव

ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पोटैशियम का असंतुलन हो सकता है, जिससे हड्डियों की मजबूती पर असर पड़ता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एसिड कुछ लोगों को जॉइंट पेन या गठिया जैसी परेशानियों की ओर भी ले जा सकता है.

त्वचा पर भी पड़ सकता है असर

नींबू में फोटोसेंसिटिव गुण होते हैं. अगर नींबू पानी पीने के तुरंत बाद आप तेज धूप में जाते हैं, तो त्वचा पर रैशेज़, जलन या लालपन आ सकता है.

अगर आप नींबू पानी के फैन हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है. लेकिन संतुलन जरूरी है. दिन में एक बार, खासकर सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर लेना फायदेमंद हो सकता है. लेकिन दिन में कई बार इसका सेवन करना उल्टा असर डाल सकता है.

नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन तभी जब इसे सीमित मात्रा में और सही समय पर लिया जाए. अगर आप इसके फायदे चाहते हैं तो संयम रखें. कहीं ऐसा ना हो कि शरीर की देखभाल के चक्कर में आप अनजाने में नुकसान का रास्ता अपना लें. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget