एक्सप्लोरर

Clove Water: गुणों से भरपूर है लौंग का पानी...मगर गर्मी में इसके कुछ नुकसान भी हैं

लौंग गुणों से भरपूर होती है. इसके खाने के कई औषधीय फायदे हैं. इसका कफ सुधारने, पित्त सही करने के काम आता है. वहीं, इसके सेवन करने से पहले नुकसान जानना भी जरूरी है

Clove Water Benefits And Side Effects: गर्मियां शुरू हो गई हैं. तापमान 40 से अधिक होना शुरू गया है. सड़कों पर चलने वाले लोग पसीने से तरबतर होने लगे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी. ऐसे में लोग गर्मी से बचाव का सहारा भी ले रहे हैं. गर्मी से बचाने में लौंग खासी गुणकारी साबित हो सकती है. लौंग से ही बना 'लौंग का पानी' गर्मियों में किसी दवा से कम नहीं है. मगर इसका सेवन करते समय इसके नुकसान की जानकारी भी होना जरूरी है.

पहले लौंग के फायदे जानिए

पाचन तंत्र सुधारे

गर्मी अधिक होने पर सबसे पहले पाचन तंत्र ही गड़बड़ा जाता है. लौंग का पानी पाचन तंत्र में ही सुधार करता है. हर दिन खाली पेट इसका सेवन बहुत अधिक लाभकारी हो सकता है. खाली पेट लौंग खाने से भी एसिडिटी में खासी राहत मिलती है.

स्किन के लिए लाभकारी

गर्मी के मौसम में ये स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी है. गर्मियों में अक्सर सनबर्न जैसी परेशानी हो सकती है. जो लोग लौंग के पानी का प्रयोग करते हैं. उन्हें स्किन संबंधी समस्या कम देखने को मिलती है. इसके पीछे वजह लौंग में एंटी एजिंग, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगस गुणों से भरपूर होना है. 

मुंह के छालों में फायदेमंद

आमतौर पर मुंह में छालों की समस्या सभी ने देखी होगी. इस रोग में लौंग बेहद लाभदायक है. लौंग का तेल लगाने या मालिश करने से काफी आराम मिल सकता है. लौंग चबाकर खाने से भी राहत मिलती है.

अब नुकसान जान लें

खून पतला होना

लौंग का तेल ब्लड को पतला करने का काम करता है. इसलिए यदि कोई हीमोफीलिया का पेशेंट है, पहले से ब्लड पतला है तो उसे लौंग खाने से बचना चाहिए. इससे रक्तस्त्राव जैसी समस्या हो सकती है. 

ब्लड शुगर घटाए

लौंग ब्लड शुगर का लेवल बहुत तेजी से घटा सकती है. इसलिए जो लोग डायबिटिक हैं. दवा ले रहे हैं तो उन्हें लौंग डॉक्टर की सलाह पर लेनी चाहिए.

गर्मियों में सीमित करें सेवन

लौंग की तासीर बहुत गर्म होती है. ऐसे में गर्मी में लौंग या लौंग के पानी का सेवन गर्मी के साइड इफेक्ट बढ़ा सकता है. गर्मियों में इसका सेवन बहुत सीमित करना चाहिए

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Underwear Facts: क्या सच में अंडरवियर की भी एक्सपायरी डेट होती है? जानें आपको इसे कब बदल देना चाहिए और क्यों?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget