एक्सप्लोरर

Underwear Facts: क्या सच में अंडरवियर की भी एक्सपायरी डेट होती है? जानें आपको इसे कब बदल देना चाहिए और क्यों?

Underwear Rules: आप भले ही अंडरवियर को इतना सीरियसली न लेते हों, लेकिन ये एक ऐसी चीज है, जो कई शारीरिक समस्याओं को पैदा करने का कारण बन सकती है.

Underwear Facts: जितना ध्यान आप अपने शरीर पर देते हैं, उतना ही ध्यान आपको उन कपड़ों पर भी देना चाहिए, जो आपके शरीर के सबसे नजदीक रहते हैं. जी हां हम इनरवियर्स की ही बात कर रहे हैं. कई लोग एक ही अंडरवियर का इस्तेमाल कई सालों तक करते नजर आते हैं. वो तब तक इन्हें फेंकना जरूरी नहीं समझते, जब तक कि अंडरवियर के पूरी तरह से चिथड़े न उड़ जाएं. अब सवाल उठता है कि अंडरवियर को कितने दिनों या महीनों तक पहनना सही रहता है और कब हमें इसे बदल देना चाहिए.

आप भले ही अंडरवियर को इतना सीरियसली न लेते हों, लेकिन ये एक ऐसी चीज है, जो कई शारीरिक समस्याओं को पैदा करने का कारण बन सकती है. पुराने अंडरवियर की न सिर्फ फिटिंग खराब हो जाती है, बल्कि इनसे एलर्जी और इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. NYU स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर फिलिप टीएर्णो का कहना है कि वैसे तो किसी भी अंडरवियर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है. हालांकि अगर आपके अंडरवियर काफी लूज़ हो गए हैं या इनमें छेद हो गए हैं तो आपको इसे बदलने में बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए.  

पुराने अंडरवियर में पनपने लगते हैं बैक्टीरिया!

एक्सपर्ट कहते हैं कि ढीले-ढाले अंडरवियर आपको परेशान कर सकते हैं. इसके अलावा, जरूरत से ज्यादा टाइट अंडरवियर भी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. ये न सिर्फ आपका ध्यान भटकाएंगे, बल्कि प्राइवेट पार्ट में इरिटेशन का कारण भी बनेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, पुराना अंडरवियर जब खराब होने लगता हैतो इसमें नमी पैदा होने लगती है, जिसकी वजह से इसमें बैक्टीरिया पनपना शुरू कर देते हैं और बैक्टीरिया के पनपने की वजह से कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. ज्यादा पुराने और खराब हालत वाले अंडरवियर पहनने से स्किन रैशेज होने की संभावना रहती है.

ज्यादा दिनों तक बिना धोए अंडरवियर पहनना भी खतरनाक!

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हर किसी को अपना अंडरवियर हर 6 महीने में बदल देना चाहिए, फिर चाहे वो अच्छी खासी हालत में ही क्यों न हो. अंडरवियर से जुड़ी दूसरी गलती जो लोग अक्सर करते देखे जाते हैं, वो ये कि वे इसका बिना धोए कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं. जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. एक ही अंडरवियर का बिना धोए ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करना आपके प्राइवेट पार्ट की हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. इससे इंफेक्शन सहित कई समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Tandoori Roti Risk: रेस्टोरेंट से तंदूरी रोटी ऑर्डर क्यों नहीं करनी चाहिए? ये सेहत के लिए खराब क्यों? एक्सपर्ट से जानिए

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget