एक्सप्लोरर

Winter Health Tips: सर्दियों में बच्चों को दूध में मिलाकर दें ये चीज, नहीं पड़ेंगे बीमार

सर्दियों का मौसम बच्चों के लिए बहुत ही सेंसेटिव होता है. इस मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है. दूध बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषण है.

Healthy Diet for Kids in Winter : सर्दियों में बच्चों को कोल्ड और कफ से बचाना काफी बड़ा चैलेंज होता है. उनकी सेहत दुरुस्त रहे, इसके लिए पैरेंट्स हमेशा अलर्ट मोड पर रहते हैं. चूंकि यह मौसम बच्चों (Winter Care for Children) के लिए बेहद सेंसेटिव होता है तो सतर्क रहने की जरूरत भी होती है.

इस दौरान उनके खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि इम्यूनिटी बढ़ी रहे और सर्दी, खांसी, जुकाम उनसे दूर रहे. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिन्हें ठंड के मौसम में बच्चों को दूध में मिलाकर देने से वे हेल्दी रहते हैं.

ये भी पढ़ें: कितनी डेंजरस है ये बीमारी, जिससे जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, ये हैं लक्षण और बचाव

सर्दियों में बच्चों के लिए हेल्दी सुपरफूड्स

1. दूध और गुड़

मां को हमेशा पता होता है कि उनके बच्चों को क्या पसंद है. ऐसे में वे चुपके से बच्चों के दूध में उन चीजों को मिलाकर उनकी सेहत को बेहतर बना सकती हैं. बच्चे को दूध में चीनी की बजाय गुड़ डालकर पिलाने से उनकी सेहत अच्छी रहती है.

2.  दूध और केसर

बच्चे के दूध में केसर के दो रेशें डालकर अच्छी तरह उबालें और बच्चे को पीने को दें. इससे उनका शरीर गर्म रहेगा और सर्दी-खांसी या जुकाम जैसी समस्याएं उनसे दूर ही रहेंगी. इससे बच्चों का गलाभी सही रहता है.

3. दूध और हल्दी

बच्चा थोड़ा बड़ा है तो उसे दूध में हल्दी मिलाकर पिलाना फायदेमंद होता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो बच्चों को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.  इससे उनकी हेल्थ अच्छी बनी रहती है.

4. बादाम और दूध

बादाम से बच्चों को सही पोषण मिलता है. इसका जीरो ग्लाइसेमिक इंडेक्स बच्चों की सेहत को दुरुस्त रखता है. इससे बच्चों की पाचन मजबूत होती है और उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इससे बच्चों का दिमाग भी तेज होता है.

ये भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

5. खजूर और दूध

खजूर बच्चों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. इसमें प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज,आयरन और विटामिन B16 पाए जाते हैं. इसे दूध में मिलाकर बच्चों को देने से उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है और पाचन नहीं बिगड़ता है. इससे बच्चों के शरीर को मजबूती भी मिलती है.

6. दूध और गाजर

सर्दियों में गाजर बाजार में आ जाता है. इसमें विटामिन और बीटा कैरोटीन भर-भरकर पाया जाता है. यह आंख, बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. गाजर में नेचुरल मिठास और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इससे कोशिकाओं का विकास होता है और हार्ट, लंग्स, लिवर की सेहत अच्छी बनती है. दूध में गाजर मिलाकर पिलाने से बच्चे इस मौसम में बीमारियों से बच सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget