एक्सप्लोरर

बच्चों के टीकाकरण की धीमी रफ्तार, पहली खुराक भी नहीं पहुंच रही...रिसर्च में हुआ खुलासा

Zero-Dose children Vaccination: 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 15.7 मिलियन "जीरो-डोज" बच्चे देखने को मिल रहे हैं. यानी कोविड के बाद बच्चों के टीकाकरण में बड़ी गिरावट आई है.

Zero-Dose children Vaccination: कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में कई स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गईं. खासकर बच्चों के नियमित टीकाकरण को भारी झटका लगा है. अब एक नई वैश्विक रिपोर्ट ने चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं. 2023 में "जीरो-डोज" बच्चों का संबंध केवल आठ देशों से है और भारत उनमें शामिल है."जीरो-डोज" यानी वे बच्चे जिन्हें जीवन रक्षक बीमारियों जैसे डिप्थीरिया, टिटनेस का पहला टीका भी नहीं मिला.

एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में बताया गया है कि, साल 2023 में दुनिया के 15.7 मिलियन "ज़ीरो-डोज़" बच्चों में से आधे से ज्यादा केवल आठ देशों में थे. भारत उनमें से एक है. ज़ीरो-डोज उन बच्चों को कहा जाता है जिन्हें DTP (डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी) का पहला टीका तक नहीं मिला.

ये भी पढ़े- बिस्तर पर जाते ही दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं होने वाला है किडनी कैंसर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

डॉ. हेमेन शर्मा ने क्या बताया

असम के एसोसिएट प्रोफेसर और GBD (ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीजेस) के वरिष्ठ सहयोगी डॉ. हेमेन शर्मा ने बताया कि, यह अध्ययन 1980 से 2023 तक के टीकाकरण के रुझानों पर आधारित है. इसमें देखा गया कि DTP, खसरा, पोलियो और टीबी जैसे प्रमुख टीकों की कवरेज 1980 की तुलना में दोगुनी हो गई है, लेकिन इसमें कई छिपी हुई परेशानियां भी हैं.

2010 से 2019 के बीच कई देशों में टीकाकरण की गति कम हुई है और 36 अमीर देशों में से 21 में कम से कम एक टीके की कवरेज घटी है. इसके बाद आई कोविड-19 महामारी ने हालात और बिगाड़ दिए. 2020 से वैश्विक टीकाकरण दरों में तेजी से गिरावट आई और 2023 तक वे महामारी से पहले के स्तर तक नहीं पहुंच सकीं.

2030 का लक्ष्य हो पाएगा पूरा

न्यूमोनिया में रोटावायरस और खसरे की दूसरी खुराक जैसे नए टीकों की कवरेज महामारी के दौरान भी बढ़ती रही, लेकिन यह बढ़त काफी धीमी थी. केवल DTP की तीसरी खुराक ही है जिसके 2030 तक 90% वैश्विक कवरेज का लक्ष्य पाने की संभावना है. वो भी शायद ही हो पाएगी.

"जीरो-डोज" बच्चों की संख्या बढ़ी

एक और गंभीर बात यह सामने आई कि महामारी के दौरान "जीरो-डोज" बच्चों की संख्या बढ़ गई. 1980 से 2019 तक इनमें लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन 2021 में इनकी संख्या 1.86 करोड़ तक पहुंच गई. इनमें आधिकतर बच्चे अफ्रीका या बेहद पिछड़े इलाकों में रहते हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं.

इसे भी पढ़ें- आत्मनिर्भर और समझदार महिलाएं डेटिंग में किन नियमों को करती हैं फॉलो? जानें जरूरी बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget