एक्सप्लोरर

बिस्तर पर जाते ही दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं होने वाला है किडनी कैंसर, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

कैंसर के मामले पिछले कुछ सालों में काफी तेजी के साथ बढ़े हैं. चलिए आपको बताते हैं कि किन लक्षणों के दिखने पर यह समझ लेना चाहिए कि आपको किडनी का कैंसर होने वाला है.

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर कर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. अगर इस अंग में कैंसर की शुरुआत हो जाए और समय पर इसका पता न चले तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. शुरुआती स्टेज में किडनी कैंसर के लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते हैं.

रात में दिख सकते हैं किडनी कैंसर के संकेत

डॉक्टरों के अनुसार, किडनी कैंसर के कुछ लक्षण रात में ज्यादा स्पष्ट दिखाई देते हैं. खासकर सोने से पहले या सोते समय अगर आप इनमें से कोई बदलाव महसूस करते हैं, तो सतर्क हो जाएं:

  • रात में बार-बार पेशाब लगना या पेशाब में खून आना
  • पीठ या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द
  • बिना वजह वजन कम होना
  • थकान और कमजोरी का लगातार अहसास

विशेषज्ञों का कहना है कि रात में पेशाब ज्यादा लगने की समस्या कई बार हार्ट फेल्योर से भी जुड़ी हो सकती है. अपोलो अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम बी. कोल्हारी बताते हैं कि दिन में हार्ट फेल्योर होने पर शरीर, खासकर पैरों में, फ्लूड जमा हो जाता है. जब हम रात में लेटते हैं तो यह फ्लूड खून में मिलकर किडनी तक पहुंचता है, जिससे वह उसे फिल्टर करती है और बार-बार पेशाब आने लगता है. हालांकि, अगर इसके साथ खून आना या पीठ में दर्द जैसे लक्षण भी हों, तो किडनी कैंसर की जांच कराना जरूरी है.

क्यों बढ़ रहा है किडनी कैंसर का खतरा?

किडनी कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है. ज्यादा धूम्रपान करने वालों में इस बीमारी का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा भी इसके मुख्य कारण हैं. लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं (पेनकिलर) का ज्यादा सेवन भी किडनी को नुकसान पहुंचाता है और कैंसर का खतरा बढ़ाता है.

स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरे
अगर किडनी कैंसर समय पर पता न चले, तो यह सिर्फ किडनी तक सीमित नहीं रहता. यह बीमारी धीरे-धीरे फेफड़ों, हड्डियों और अन्य अंगों तक फैल सकती है. एक बार कैंसर फैलने के बाद इसका इलाज मुश्किल और बहुत महंगा हो जाता है. यही कारण है कि शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है.

कैसे करें बचाव?
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है, खासकर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा या परिवार में कैंसर का इतिहास है. इसके अलावा कुछ जरूरी कदम ये हैं:

  • साल में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर कराएं.
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं.
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं.
  • ज्यादा पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें.

अगर आपको पेशाब में खून आना, पीठ में लगातार दर्द, या बिना वजह वजन कम होने जैसे लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत नेफ्रोलॉजिस्ट से संपर्क करें. समय पर जांच आपकी जान बचा सकती है.

इसे भी पढ़ें- आत्मनिर्भर और समझदार महिलाएं डेटिंग में किन नियमों को करती हैं फॉलो? जानें जरूरी बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget