एक्सप्लोरर

पीलिया की चपेट में क्यों आ जाते हैं न्यूबॉर्न, जानें यह कितना खतरनाक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नवजात शिशुओं में पीलिया होने के एक नहीं कई कारण होते हैं. इसमें बच्चे का संपूर्ण विकास न होना, प्रेगनेंट महिलाओं का पौष्टिक आहार न लेना शामिल है.

Newborn Jaundice : नवजात बच्चों में पीलिया एक आम समस्या है, जो अक्सर जन्म के बाद पहले हफ्ते में दिखाई देती है. पीलिया के कारण बच्चे की स्किन और आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है. ऐसा उनके शरीर में बिलीरुबिन ज्यादा बनने की वजह से होता है.  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नवजात शिशुओं में पीलिया होने के एक नहीं कई कारण होते हैं. इसमें बच्चे का संपूर्ण विकास न होना, प्रेगनेंट महिलाओं का पौष्टिक आहार न लेना शामिल है.

आमतौर पर ये समस्या कुछ दिनों के अंदर ठीक भी हो जाती है, लेकिन कभी-कभी गंभीर रूप भी ले सकती है. ऐसे में नवजात की सही देखभाल बेहद जरूरी होती है. खासकर पैरेंट्स को इसका ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि नवजात बच्चों को पीलिया क्यों होता है और यह कितना खतरनाक हो सकता है...

न्यूबॉर्न को पीलिया होने के कारण

1. नवजात बच्चों में बिलीरुबिन का स्तर अधिक होता है, जो पीलिया का कारण बनता है.

2. नवजात बच्चों का लिवर पूरी तरह से विकसित नहीं होता है, जिससे बिलीरुबिन का टूटना धीमा हो जाता है.

3. नवजात बच्चों में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) का टूटना अधिक होता है, जिससे बिलीरुबिन का स्तर बढ़ता है.

4. अगर मां और बच्चे के ब्लड ग्रुप कॉमन नहीं है तो भी पीलिया का खतरा बढ़ता है.

यह भी पढ़ें : ठंडे पानी में तैरने से नहीं पड़ेंगे बीमार बल्कि स्ट्रांग होगी इम्युनिटी

नवजात में पीलिया के लक्षण

त्वचा और आंखों का पीलापन

वजन कम होना

थकान और कमजोरी

भूख न लगना

नवजात में पीलिया क्यों खतरनाक

नवजात बच्चों में पीलिया का खतरा तब बढ़ जाता है जब इसका इलाज नहीं किया जाता है. पीलिया के गंभीर मामलों में बच्चे को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इनमें केर्निक्टरस होने का खतरा रहातै ह, जो एक गंभीर समस्या है. जिसमें बिलीरुबिन का हाई लेवल ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है.

इसके अलावा पीलिया के गंभीर मामलों में बच्चे को सुनने की समस्या हो सकती है. बच्चे का विकास भी धीमा हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि वैसे तो पीलिया 1-2 हफ्तों में खुद ही ठीक हो जाता है. लेकिन कुछ स्थिति में गंभीर बन सकता है. शरीर में बिलीरुबिन का लेवल ज्यादा बढ़ने से बच्चों के दिमाग को नुकसान पहुंचता है, उनका मानसिक विकास रूक जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

पीलिया से बच्चों को कैसे बचाएं

नवजात बच्चों में पीलिया का इलाज आमतौर पर फोटोथेरेपी से किया जाता है. इस इलाज में बच्चे को विशेष प्रकार की रोशनी में रखा जाता है, जो बिलीरुबिन को तोड़ने में मदद करती है. इसके अलावा, बच्चे को नियमित रूप से मां का दूध पिलाना और उसकी त्वचा की देखभाल करना भी उन्हें इस बीमारी से बचाने में मदद करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget