एक्सप्लोरर

बच्चों को गुदगुदी कर हंसाने वाले पेरेंट्स सावधान, जान लीजिए ये कितना खतरनाक

गुदगुदी करना भले ही मजेदार हो सकता है लेकिन जरूरत से ज्यादा गुदगुदी बच्चे के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. पैरेंट्स को चाहिए कि वे गुदगुदी की बजाय बच्चों को हंसाने के अन्य तरीके अपनाएं.

Tickling Kids Risks : बच्चों को गुदगुदी करना मजेदार होता है. जब भी पैरेंट्स या घर का कोई भी मेंबर बच्चे को गुदगुदी (Tickling) करते हैं, तो घर में खिलखिलाहट गूंजने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को ज्यादा गुदगुदी करना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गुदगुदी का ज्यादा प्रभाव बच्चों की मेंटल और  फिजिकल हेल्थ पर निगेटिव असर डाल सकता है. इसलिए ऐसा करने वाले माता-पिता को सावधान हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि गुदगुदी करना बच्चों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है...

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचना है तो रोजाना खाली पेट जरूर करें एक्सरसाइज, स्ट्रोक का जोखिम होगा कम

गुदगुदी करने से बच्चों को क्या नुकसान

1. जबरदस्ती हंसना, खुशी नहीं

गुदगुदी करने पर बच्चा हंसता जरूर है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह असल में खुश हो. कई बार गुदगुदी इतनी तेज होती है कि बच्चा हंसने के अलावा और कुछ कर ही नहीं पाता. यह हंसी उसकी बॉडी की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है, न कि खुशी का इजहार.

2. सांस फूलने और घबराहट का खतरा

लगातार गुदगुदी करने से बच्चे की सांस फूल सकती है और उसे घबराहट महसूस हो सकती है. छोटे बच्चों में यह समस्या और भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि उनकी श्वसन प्रणाली (Respiratory System) उतनी मजबूत नहीं होती है.

3. सेल्फ डिफेंस का सेंस खत्म कर सकती है गुदगुदी

गुदगुदी के दौरान बच्चा खुद को बचाने में असमर्थ महसूस कर सकता है. इससे उसकी 'No' या 'रुक जाओ' कहने की प्रवृत्ति कमजोर हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा होता रहे तो बड़े होने पर भी वह दूसरों के प्रति अपनी असहजता जाहिर करने में मुश्किल महसूस कर सकता है.

4. मानसिक तनाव और डर

कुछ बच्चों को ज्यादा गुदगुदी करने से डर और बेचैनी महसूस हो सकती है. उन्हें ऐसा लग सकता है कि वे अपनी बॉडी पर कंट्रोल खो रहे हैं, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना विकसित हो सकती है.

5. मांसपेशियों पर असर और दर्द

लगातार गुदगुदी करने से बच्चों की मांसपेशियों पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है, जिससे उनमें दर्द या ऐंठन की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी बच्चों को गुदगुदी नहीं करनी चाहिए. यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget