एक्सप्लोरर

Dry Skin : बच्चे की स्किन हो गई है ड्राई, न हो परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Dry Skin in Children :अक्सर छोटे बच्चों की स्किन ड्राई होने लगती है. कई बार माताएं इसको लेकर परेशान हो जाती हैं. लेकिन इसका इलाज आपके घर में ही मौजूद है.

Child Care Tips : घर के छोटे बच्चों को अक्सर ड्राई स्किन (Dry Skin in Children) की दिक्कत होने लगती है. डॉक्टरों के मुताबिक, डिहाइड्रेट होने पर अक्सर ऐसा हो जाता है. बच्चों में ड्राई स्किन की समस्या को किसी गंभीर बीमारी के तौर पर नहीं माना जाता है. कई बार घरों में दादी-नानी के नुस्खे आजमाने से ही ड्राई स्किन ठीक हो जाती है. आज हम आपको बच्चों की ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए ऐसे ही पांच घरेलू इलाज (Home Remedies) बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे...
 
सेंसिटिव स्किन पर पड़ता है जल्दी असर
 
बच्चों की स्किन बेहद नाजुक यानी कि सेंसिटिव होती है. मौसम के अचानक बदलने से, हीटर या एयर कंडीशनर के ज़्यादा इस्तेमाल से, कसे हुए कपड़े पहनाने से या फिर पानी की कमी से डिहाइड्रेट होने पर, बच्चों की स्किन तुरंत ही ड्राई होने लगती है.
 
इस तरह की परेशानियां भी
 
बच्चों में ड्राई स्किन की दिक्कत को गंभीर बीमारी नहीं माना जाता है. हालांकि, इसकी वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन होने, एलर्जी होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसकी वजह से, बच्चों की स्किन पपड़ीदार हो जाने, होंठ फटने, स्किन में खुजली होने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं.
 
ड्राई स्किन से छुटकारा पाने की होम रेमेडी
 
बच्चे को हाइड्रेटेड रखें
 
अपने बच्चे को ड्राई स्किन की दिक्कत से बचाने के लिए उसे डिहाइड्रेट न होने दें. शरीर में पानी की जरूरी मात्रा का ध्यान रखे. पानी की कमी न होने पर, आपके बच्चे की स्किन में रूखापन नहीं हो पाएगा. अगर बच्चे की उम्र 5 से 8 साल के बीच है, तो रोज़ाना उसे कम से कम पांच कप पानी, 9 से 12 साल तक के बच्चों को सात कप पानी और 13 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों को कम से कम नौ कप पानी ज़रूर पिलाना चाहिए.
 
बच्चों की तेल से मालिश करें
 
बच्चों की स्किन से रूखेपन को मिटाने के लिए, थोड़े-थोड़े समय के अंतर पर तेल से मालिश ज़रूर करें. इससे आपके बच्चे की स्किन से रूखापन खत्म हो जाएगा. साथ ही, बच्चे की हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी.
 
बदलते मौसम से बचाएं
 
बच्चों का बदलते मौसम में खास ध्यान रखें. गर्मी हो या ठंडी, अचानक बदल रहे मौसम से बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए उनकी केयर करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. हर मौसम में उनका अलग-अलग तरीके से ख्याल रखें.
 
बच्चे को गुनगुने पानी में नहलाएं
 
अपने बच्चे को गुनगुने पानी से ही नहलाएं. पीने के लिए भी बच्चे को गुनगुना पानी ही दें. इससे बच्चे के शरीर में पानी मेंटेन रहता है और उसकी स्किन में मॉइश्चराइज रहती है. इससे उसकी स्किन में रूखेपन की शिकायत नहीं होती है.
 
ज़्यादा देर तक पानी में न रखें
 
कई बार पैरेंट्स बच्चे को बहुत ज्यादा देर तक पानी में रहने देते हैं. इस आदत से बचना चाहिए. बच्चे को नहलाने में कम से कम समय लगाना चाहिए. क्योंकि इससे उनकी स्किन ड्राई होती है और उन्हें कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget