एक्सप्लोरर

क्या च्विंगम खाने से सच में आ जाती है जॉ लाइन? एक्सपर्ट से समझिए कहीं लेने के न पड़ जाएं देने

Chewing Gum for Jawline: च्विंगम चबाने से जॉ लाइन शार्प दिख सकती है, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार यह स्थायी समाधान नहीं है. जानिए आखिर सच्चाई क्या है.

Chewing Gum for Jawline:आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है. च्विंगम खाने से जॉ लाइन शार्प हो जाती है. कई लोग मानते हैं कि दिनभर च्विंगम चबाने से चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और जबड़े का शेप निखरने लगता है. लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथक?

डॉ. बी.पी.एस. त्यागी बताते हैं कि च्विंगम चबाने से जबड़े और गाल की मांसपेशियों को हल्का व्यायाम मिलता है. इससे मांसपेशियां थोड़ी टोन हो सकती हैं और चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. लगातार चबाने से ऐसा लग सकता है कि जॉ लाइन थोड़ी स्पष्ट हो गई है. लेकिन इसे एक स्थायी नतीजा मानना गलत होगा.

ये भी पढ़े- कितने सालों से एक ही प्रेशर कुकर यूज कर रहे हैं आप? जानें कब आता है इसे बदलने का समय

क्यों नहीं है यह स्थायी समाधान?

जॉ लाइन शार्प दिखने के पीछे मुख्य कारण होता है बॉडी फैट प्रतिशत और चेहरे पर जमा चर्बी. सिर्फ च्विंगम चबाने से फैट कम नहीं होता. अगर आपकी लाइफस्टाइल अनहेल्दी है, डाइट में ज़्यादा कैलोरी हैं और आप व्यायाम नहीं करते, तो च्विंगम से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

अत्यधिक च्विंगम खाने के नुकसान

  • जॉ पेन या टीएमजे डिसऑर्डर: लगातार चबाने से जबड़े में दर्द और खिंचाव हो सकता है.
  • एसिडिटी और गैस: बार-बार च्विंगम खाने से पेट में हवा चली जाती है, जिससे गैस और एसिडिटी हो सकती है.
  • दांतों की समस्या: शुगर वाली च्विंगम दांतों में कीड़े और कैविटी का कारण बन सकती है.

जॉ लाइन पाने के सही उपाय

  • अगर आप सच में शार्प जॉ लाइन चाहते हैं, तो सिर्फ च्विंगम पर निर्भररहें.
  • संतुलित आहार लें: तैलीय और जंक फूड से बचें, हेल्दी डाइट अपनाएं.
  • नियमित व्यायाम करें: खासकर कार्डियो और फेस योगा, जिससे चेहरे पर जमा फैट कम हो.
  • पानी पिएं: शरीर से टॉक्सिन्स निकलेंगे और चेहरे पर सूजन कम होगी.
  • नींद पूरी करें: नींद की कमी से चेहरे पर सूजन और थकान दिखती है.

च्विंगम चबाने से जॉ लाइन पर थोड़ा असर ज़रूर दिख सकता है, लेकिन यह स्थायी और पक्के नतीजे नहीं देताअसली शार्प जॉ लाइन पाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, सही डाइट और एक्सरसाइज ही सबसे ज्यादा असरदार उपाय हैं. इसलिए सिर्फ च्विंगम के सहारे अपने चेहरे का शेप बदलने की उम्मीद करना सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget