एक्सप्लोरर

कितने सालों से एक ही प्रेशर कुकर यूज कर रहे हैं आप? जानें कब आता है इसे बदलने का समय

Old Pressure Cooker Risk: पुराना प्रेशर कुकर आपके खाने में एल्युमिनियम घोल सकता है, जिससे थकान, याददाश्त की समस्या और सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Old Pressure Cooker Risk: प्रेशर कुकर जिसमें आप रोजाना स्वादिष्ट दाल, चावल या सब्ज़ी बनाते हैं, वही धीरे-धीरे आपके शरीर में जहर घोल रहा हो. पुराने प्रेशर कुकर से निकलने वाला एल्युमिनियम धीरे-धीरे आपके खून, हड्डियों और दिमाग़ में जमा हो सकता है. शुरुआत में ये असर नजर नहीं आता, लेकिन समय के साथ थकान, याददाश्त की समस्या और मूड में बदलाव जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं.

10 साल के बाद बदलना जरूरी

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डॉ. मनन वोरा का कहना है कि, अगर आपका प्रेशर कुकर 10 साल से ज्यादा पुराना है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए. बच्चों के लिए तो यह और भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि लगातार लेड का असर उनके दिमाग़ की ग्रोथ को धीमा कर सकता है और आईक्यू कम कर सकता है.

ये भी पढ़े- क्या है जापान की माचा टी, जिससे कम हो जाता है कैंसर का खतरा; रिसर्च में दावा

कैसे पहचानें- कुकर बदलने का समय आ गया है?

  • कुकर के अंदर खरोंच या काले धब्बे दिखाई दें
  • ढक्कन या सीटी ढीली हो गई हो
  • खाने से ताजगी की बजाय धातु जैसी गंध आने लगे
  • अगर आपके कुकर में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो यह स्पष्ट संकेत है कि अब नया कुकर लेने का समय आ गया है

लेड शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

  • इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनीकेत मुळे के अनुसार, पुराने प्रेशर कुकर के अंदरूनी हिस्सों से धातुएं जैसे लेड और एल्युमिनियम खाने में मिल सकती हैं.
  • बड़ों पर असर: लगातार संपर्क से थकान, चिड़चिड़ापन, याददाश्त की समस्या, मूड में बदलाव, ब्लड प्रेशर की गड़बड़ी और किडनी पर असर हो सकता है.
  • बच्चों पर असर: दिमाग़ की ग्रोथ धीमी होना, आईक्यू में कमी, सीखने और व्यवहार संबंधी समस्याएं.
  • सबसे बड़ी समस्या यह है कि लेड शरीर से आसानी से बाहर नहीं निकलता, बल्कि सालों तक खून और हड्डियों में जमा रहता है.

क्या हर पुराना कुकर खतरनाक होता है?

हर पुराने कुकर से निकलने वाली धातु की मात्रा ज़्यादा नहीं होती। कई मामलों में स्तर इतना कम होता है कि जहर जैसा असर तुरंत नहीं दिखता. लेकिन लंबे समय तक थोड़ी-थोड़ी मात्रा भी शरीर में इकट्ठा होकर नुकसान कर सकती है, खासकर बच्चों में, इसलिए जैसे ही कुकर पुराना होने लगे या उसके अंदर निशान दिखने लगें, तो सावधानी बरतते हुए उसे बदल देना ही बेहतर है.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget